फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   200 artisans will get the benefit of sports cluster

200 कारीगरों को मिलेगा स्पोर्ट्स क्लस्टर का लाभ

Sun, 02 Feb 2020 01:57 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 02 Feb 2020 01:57 AM IST
विज्ञापन
200 artisans will get the benefit of sports cluster
200 कारीगरों को मिलेगा स्पोर्ट्स क्लस्टर का लाभ
विज्ञापन

मेरठ। संयुक्त सूक्ष्म उद्योग क्लस्टर विकास संघ एवं स्पोर्ट्स गुड्स एवं इक्विपमेंट्स क्लस्टर मेरठ ने स्पोर्ट्स गुड्स एंड इक्विपमेंट्स एवं स्पोर्ट्स मेडल्स, शील्ड एंड ट्रॉफीज के लिए दो क्लस्टर परियोजना प्रस्तावित की है। शनिवार को कार्यालय सभागार उपायुक्त उद्योग के यहां प्रजेंटेशन हुआ। उपायुक्त उद्योग वीके कौशल के समक्ष कारोबारियों ने एक जिला एक उत्पाद योजना के अंतर्गत स्पोर्ट्स क्लस्टर की क्लस्टर स्टडी रिपोर्ट एवं प्रजेंटेशन दिखाया। प्रस्तावित क्लस्टर की क्लस्टर स्टडी रिपोर्ट, प्रोजेक्ट एंड मैनेजमेंट कंसलटेंट आशुतोष अग्रवाल व उनकी टीम ने बनाई है। 200 से अधिक कारीगरों व स्पोर्ट्स क्लस्टर की इकाइयों का सर्वे कर उनकी समस्या एवं समाधानों को रिपोर्ट में शामिल किया गया है। क्लस्टर के तहत रॉ मैटेरियल, बैंक, डिस्पले सेंटर, डिजायन स्टूडियो, एक्सपोमॉर्ट, कॉमन फैसिलिटी सेंटर प्रस्तावित किया गया है। वुडेन बैट, प्रोटेक्टिव इक्विपमेंट्स, बैडमिंटन रैकेट, शटल कॉक, फिटनेस इक्विपमेंट, स्पोर्ट्स ट्रॉफी, मैडल, शील्ड, क्लस्टर के मुख्य उत्पाद है। संचालन संयुक्त सूक्ष्म उद्योग कलस्टर विकास संघ के अध्यक्ष डॉ. संजीव अग्रवाल ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed