फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   20 wards of Sarurpur Kshetra Panchayat reduced

सरूरपुर क्षेत्र पंचायत के 20 वार्ड हो गए कम

Wed, 23 Dec 2020 12:44 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 23 Dec 2020 12:44 AM IST
विज्ञापन
20 wards of Sarurpur Kshetra Panchayat reduced
सरूरपुर क्षेत्र पंचायत के 20 वार्ड हो गए कम
विज्ञापन

सरूरपुर। अगले साल होने वाले त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के प्रस्तावित वार्ड के आंशिक परिसीमन में सरूरपुर क्षेत्र पंचायत का दायरा सिकुड़ गया है। नए परिसीमन में इस क्षेत्र पंचायत के 20 वार्ड कम हो गए हैं। प्रस्तावित परिसीमन में हर्रा और खिवाई नगर पंचायत बनने के बाद क्षेत्र पंचायत भी प्रभावित हुई है। शासन ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए प्रस्तावित वार्ड परिसीमन के लिए 21 दिसंबर की तिथि तय की थी। यह परिसीमन 2015 की जनसंख्या के आधार पर तैयार हुआ है।
जिले में आंशिक परिसीमन का सबसे ज्यादा प्रभाव सरूरपुर क्षेत्र पंचायत पर पड़ा है। इस ब्लॉक के दो बड़े गांव हर्रा और खिवाई पूर्व में ही नगर पंचायत में शामिल किए जा चुके हैं। ऐसा होने के बाद सरूरपुर क्षेत्र पंचायत में इस बार 85 के बजाय केवल 65 पंचायत सदस्य पद के लिए मतदान होगा। खंड विकास अधिकारी सरूरपुर अमित कुमार ने बताया कि अब प्रस्तावित परिसीमन में यहां 65 बीडीसी सदस्यों के पद प्रस्तावित किए गए हैं।
विज्ञापन

परिसीमन पर अब यह है आगामी कार्यक्रम
- 22 ये 26 दिसंबर तक प्रस्तावित निर्वाचन क्षेत्रों पर आपत्ति प्राप्त करना।
- 27 दिसंबर से दो जनवरी तक, आपत्तियों का निस्तारण
- तीन से छह जनवरी तक परिसीमन का अंतिम प्रकाशन।
26 तक दर्ज कराएं शिकायत
आगामी पंचायत चुनाव के लिए जिले का नया प्रस्तावित परिसीमन सोमवार रात जारी कर दिया गया है। अगर इस पर किसी को शिकायत है या सुझाव दर्ज कराने हैं तो वह 26 दिसंबर तक दर्ज करा सकते हैं। छह जनवरी को नए परिसीमन का अंतिम प्रकाशन होना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वार्डों का बदलाव समझ से परे
परिसीमन के बाद चस्पा की गयी सूची को देखने के लिए संभावित बीडीसी व ग्राम प्रधान पद के प्रत्याशी ब्लाक मुख्यालय पर पहुंचे। ब्लाक पहुंचे पंचायत चुनाव के प्रत्याशियों का कहना था कि जिला पंचायत के लिए प्रस्तावित नए वार्डों के स्वरूप में काफी भिन्नता है। भौगोलिक स्थिति में हुए बदलाव के बाद भी वार्डों का बदलाव न किया जाना समझ के परे है। ऐसे में वार्डों के गठन को लेकर आपत्तियां दाखिल किए जाने की पूरी संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed