फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   यात्रियों ने जाम खुलवाने को खुद संभाली व्यवस्था

यात्रियों ने जाम खुलवाने को खुद संभाली व्यवस्था

Mon, 22 Apr 2019 01:43 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 22 Apr 2019 01:43 AM IST
विज्ञापन
यात्रियों ने जाम खुलवाने को खुद संभाली व्यवस्था
व्यापारियों ने जल्द से जल्द सलावा एवं भोला झाल पर हाइट गेज लगवाने की मांग की
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
सरधना। नगर में आए दिन महानगरों की तर्ज पर जाम लगने लगा है। रविवार को भी नगर के साथ ही कांवड़ मार्ग पर भयंकर जाम लगा। इस दौरान पुलों पर जाम के साथ ही पूरी कांवड़ मार्ग पटरी वाहन रेंगते नजर आए। इस दौरान पुलिस एवं यात्रियों ने खुद ही पुलों पर जाम खुलवाने के लिए व्यवस्था संभाली। इस दौरान गर्मी में लोग जाम में फंसकर काफी परेशान हुए। उधर, कई जगह पर कांवड़ मार्ग एवं मेरठ-करनाल हाईवे पर रूट टायवर्ट कर जाम खुलवाया गया। नगर के व्यापारियों ने इस मामले में विधायक संगीत सोम के साथ एसडीएम अमित कुमार से बात की और जाम से निजात को जल्द ही हाइट गेज लगवाने की मांग की।

नगर में अब मेरठ महानगर की तर्ज पर नगर के अंदर एवं बाहर सड़कों पर जाम की समस्या बनने लगी है। रविवार को भलसोना-नानू, सरधना-अटेरना-सलावा झाल गंगनहर पुलों पर भयंकर जाम लगा। जाम का मुख्य कारण सिवाया टोल प्लाजा से टोल बचाने के लिए कांवड़ मार्ग से होकर भारी वाहनों का गुजरना बताया जा रहा है। रविवार सुबह से ही गंगनहर पटरी कांवड़ मार्ग के साथ ही नगर में कई जगह जाम लग गया। दोपहर में जाम की स्थिति ज्यादा भयंकर हो गई। गंगनहर पुलों के साथ ही पूरी कांवड़ मार्ग पटरी पर वाहन रेंगते नजर आए। उधर, पुलिस के साथ मिलकर यात्रियों ने ही जाम खुलवाने के लिए व्यवस्था संभाली। इस दौरान मेरठ-करनाल हाईवे पर भूनी चौराहा व खिर्वा चौराहा से रूट टायवर्ट कराया। उधर, सलावा झाल पुलिस से रूट को डायवर्ट कराया। इसके बाद कुछ जाम खुल सका। दिन में कई बार जाम लगा। नानू एवं सरधना गंगनहर पुल से कई-कई किमी लंबा जाम लग गया। सरधना नगर के व्यापारियों के साथ नगर की जनता ने विधायक संगीत सोम के साथ ही एसडीएम ने जल्द से जल्द सलावा एवं भोला झाल पर हाइट गेज लगवाने की मांग की। उधर, एसडीएम अमित कुमार कह चुके हैं कि जल्द ही हाइटगेज लगवाया जाएगा। जाम के दौरान लोग गर्मी में बिलबिला उठे। इस संबंध में एसडीएम अमित कुमार ने बताया कि जल्द ही हाइटगेज लगवाया जाएगा। इसके लिए कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed