फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   कांपलैक्स के बेसमेंट की खुदाई के दौरान गिरी दीवार, दो बच्चे व एक मजदूर दबा

कांपलैक्स के बेसमेंट की खुदाई के दौरान गिरी दीवार, दो बच्चे व एक मजदूर दबा

Thu, 04 Apr 2019 02:26 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 04 Apr 2019 02:26 AM IST
विज्ञापन
कांपलैक्स के बेसमेंट की खुदाई के दौरान गिरी दीवार, दो बच्चे व एक मजदूर दबा
कंकरखेड़ा में हादसा, जेसीबी से तीनों को बाहर निकाला गया
विज्ञापन

गुस्साए लोगों ने दो घंटे जाम लगाकर किया हंगामा
अमर उजाला ब्यूरो
कंकरखेड़ा। रोहटा रोड स्थित जवाहर नगर कॉलोनी में बुधवार को निर्माणाधीन कांप्लेक्स की दीवार गिरने से दो बच्चे और एक मजदूर मलबे में दब गए। पुलिस ने जेसीबी की मदद से तीनों को मलबे से निकालकर अस्पताल भिजवाया। हादसे के बाद गुस्साए लोगों ने करीब दो घंटे तक जाम लगाकर हंगामा काटा
पुलिस के अनुसार कांप्लेक्स के बेसमेंट की खुदाई के दौरान बड़ी दीवार अचानक से गिर गई। इस दौरान ट्यूशन से लौट रहे कॉलोनी के बच्चे गोलू पुत्र हरीश और अंशुल पुत्र आशित के अलावा एक मजदूर दीवार के मलबे में दब गए। जिसके बाद वहां चीख पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची कंकरखेड़ा पुलिस ने लोगों की मदद से तीनों को मलबे से निकाला और जिला अस्पताल पहुंचाया। वहीं, बच्चों के परिजनों और कॉलोनी के लोगों ने कांप्लेक्स मालिक पर एमडीए से साठगांठ कर अवैध निर्माण करने का आरोप लगाकर जाम लगा दिया। करीब दो घंटे तक लोगों ने हंगामा किया। इसके चलते दोनों तरफ वाहनों की कतारें लग गईं और लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। बाद में समाजसेवी विजय कश्यप, दुष्यंत रोहटा, छात्र नेता गुडडू मलिक, प्रदीप ढाका आदि ने लोगों को समझाकर जाम खुलवाया। पीड़ित पक्ष ने अज्ञात में तहरीर दी है।
विज्ञापन

बच्चा दबने की अफवाह फैली
इस दौरान अफवाह फैल गई कि अभी भी एक बच्चा मलबे में दबा है, जिसके बाद सर्च अभियान चलाया गया। लेकिन बाद में पता चला कि जिस बच्चे के दबने की बात कही गई, वह तो अपने घर पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उचित उपचार न कराने का आरोप
बच्चों के परिजनों ने आरोप लगाया कि दोनों बच्चों को गंभीर चोेटें लगीं। लेकिन पुलिस ने जिला अस्पताल में उपचार के नाम पर खानापूर्ति कराकर बच्चों को घर भिजवा दिया। जिसके बाद दोनों बच्चों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। परिजनों का आरोप है कि पुलिस कांप्लेक्स के मालिक से साठगांठ कर मामला रफादफा करने में लगी है। पुलिस ने कांप्लेक्स के मालिक से पूछताछ करने की भी जहमत नहीं उठाई।

किसी के साथ गलत नहीं होगा
इंस्पेक्टर एपी मिश्रा का कहना है कि परिजनों की तहरीर पर अज्ञात में केस दर्ज करा दिया है। बच्चों का जिला अस्पताल में ठीक उपचार हुआ है। चिकित्सकों ने जांच के बाद ही बच्चों को घर भेजा है। बाद में परिजन उन्हें निजी अस्पताल क्यों ले गए, इसकी जानकारी नहीं है। वहीं, सीओ दौराला जितेंद्र सरगम का कहना है कि तहरीर के आधार पर जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी। किसी के साथ गलत नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed