{"_id":"5ca51c41bdec2213f754fa5b","slug":"191554324545-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्रय केंद्रों का निरीक्षण किया।","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्रय केंद्रों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
हस्तिनापुर। जिला खाद्य विपणन अधिकारी सतेंद्र कुमार बुधवार को कस्बे की आदर्श बहुउद्देशीय सहकारी संघ लिमिटेड, सहकारी संघ लिमिटेड, सहकारी उपभोक्ता सहकारी संघ लिमिटेड पहुंचे एवं इनका निरीक्षण किया। उन्होंने गेहूं खरीद के लक्ष्य को पूर्ण किए जाने के सलाह दी।
उन्होंने बताया कि पूरे जनपद में उन्तीस गेहूं क्रय केंद्र खोले गए हैं। जिसमें खाद्य विभाग के चार, भारतीय खा़द्य निगम के पांच, पीएसएफ के उन्नीस, यूपी स्टेट एग्रो का एक क्रय केंद्र रामराज मंडी में खोला गया है। जबकि जनपद मेरठ के गेहूं क्रय केंद्रों को 3 लाख दस हजार कुंतल गेहूं खरीद किए जाने का लक्ष्य है। जिसमें भारतीय खाद्य निगम का अस्सी हजार, खाद्य विभाग का बीस हजार, पीसीएफ का एक लाख 75 हजार कुंतल गेहूं एकत्र करने हेतु सरकार द्वारा लक्ष्य दिया गया है। अभी तक अनुमोदित नहीं हो पाए लक्ष्य को पूरा कराने के लिए प्रयास किए जाएंगे। गत वर्ष तीन लाख छह हजार कुंतल गेहूं खरीद की गई थी। जिसे इस वर्ष भी पूरा करने का कार्य किया जाएगा। उक्त अधिकारियों ने सहकारी संघ लि. हस्तिनापुर प्रभारी लालमन, बहुउद्देशीय सहकारी संघ लि. प्रभारी रविंद्र कुमार, समिति के अध्यक्ष सत्यपाल चौहान को भी किसानों को गेहूं खरीद का पूरा लाभ दिए जाने एवं खरीद लक्ष्य को पूर्ण करने के निर्देश दिए।
शीतला मां की पूजा-अर्चना की
हस्तिनापुर। कस्बे की न्यू ब्लॉक कॉलोनी स्थित शीतला माता मंदिर में चल रहे पांच दिवसीय मां शीतला पूजा महोत्सव के तीसरे दिन बुधवार को श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना कर पुण्य लाभ संचित किया। पांच दिवसीय शीतला माता पूजा महोत्सव के संयोजक जे राजू ने बताया कि आज माता के भक्त हांडी में जोत जलाकर पूरी कॉलोनी में घर-घर भ्रमण करते हैं। घरों में अन्य भक्तों का हल्दी का पानी डालकर स्वागत करते हैं। यह इसलिए किया जाता है क्योंकि माता को पीला रंग अत्यधिक प्रिय है। ये श्रद्धालु पूजा महोत्सव के अंतिम दिन माता के भक्त दहकते अंगारों पर चलकर मां के प्रति श्रद्धा एवं भक्ति का परिचय देते हैं। पूजा महोत्सव में मंदिर अध्यक्ष जी मेरास्वामी, उपाध्यक्ष एम मूर्ति, महामंत्री जे राजू समेत के पुजारी ए राजू जे मुर्गन, एम करयप्पा आदि सहित श्रद्धालु शामिल रहे।