फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   क्या आप भाजपा के सदस्य हैं? भाजपा मुख्यालय से आ रहे फोन

क्या आप भाजपा के सदस्य हैं? भाजपा मुख्यालय से आ रहे फोन

Wed, 06 Mar 2019 02:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 06 Mar 2019 02:18 AM IST
विज्ञापन
क्या आप भाजपा के सदस्य हैं? भाजपा मुख्यालय से आ रहे फोन
अन्य केंद्रों के ध्यानार्थ...
विज्ञापन

क्या आप भाजपा के सदस्य हैं, संपर्क में बने रहना...
2014 में मिस्ड कॉल के माध्यम से बनाए सदस्यों को आ रहे फोन
पांच साल तक इनको भूले रही भाजपा, अब फिर से कॉल कर आंकी जा रही ताकत
अनुज मित्तल
मेरठ। लोकसभा चुनाव 2014 में मिली जीत के बाद भाजपा ने मिस्ड कॉल के माध्यम से सदस्यता अभियान चलाया था। बड़े स्तर पर चले इस अभियान के माध्यम से भाजपा ने खुद को विश्व की सबसे बड़ी पार्टी होने का दावा किया था। अब इन सदस्यों के पास भाजपा मुख्यालय से फोन आ रहे हैं, जिसमें पूछा जा रहा है कि क्या आप भाजपा के सदस्य हैं? इन लोगों से तस्दीक करने के बाद अलग से डाटा तैयार किया जा रहा है।
चुनाव को लेकर भाजपा इस समय पूरी सतर्कता के साथ काम कर रही है। 2014 के अंतिम माह से 2015 के आखिरी माह तक एक साल चले सदस्यता अभियान के माध्यम से भाजपा कार्यकर्ताओं ने मेरठ महानगर में 2.25 लाख नये सदस्य मिस्ड कॉल के माध्यम से बनाए थे। वहीं पूरे प्रदेश में करीब 3 करोड़ नये सदस्य बने थे। इन सदस्याें का डाटा एकत्र कर भाजपा ने विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी होने का दावा किया था। यह बात अलग है कि इन सदस्यों से इसके बाद भाजपा की तरफ से कोई संपर्क नहीं साधा गया।
विज्ञापन

अब फिर से मिस्ड कॉल के जरिये बने इन सदस्यों के पास भाजपा के प्रदेश मुख्यालय से फोन आ रहे हैं। कॉल करने वाला व्यक्ति कहता है कि भाजपा के प्रदेश मुख्यालय से फोन किया है। वह नाम की तस्दीक करने के बाद पूछता है कि क्या आप भाजपा के सदस्य हैं? हां कहने के बाद उक्त व्यक्ति धन्यवाद कहता है और उसके बाद लगातार संपर्क बनाए रखने की बात कहते हुए फोन काट देता है। अगर व्यक्ति ‘न’ कहता है, तो फिर ‘ओके’ कहकर फोन काट देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा सूत्रों की मानें तो अभियान में तमाम ऐसे लोगों को भी सदस्य बनाया गया था, जिनका भाजपा नहीं, बल्कि अन्य राजनीतिक दलों से संबंध था। ऐसे में भाजपा इन सदस्यों को फोन कर चुनाव पूर्व ही अपनी शक्ति का आकलन कर रही है। इन सभी सदस्यों का अलग से डाटा एकत्र किया जाएगा। चुनाव के दौरान लगातार इन लोगों से फोन और एसएमएस के माध्यम से संपर्क कर प्रचार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed