फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   दादरी गांव में शहीद सैनिक का सैनिक सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

दादरी गांव में शहीद सैनिक का सैनिक सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

Sat, 02 Mar 2019 12:56 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 02 Mar 2019 12:56 AM IST
विज्ञापन
दादरी गांव में शहीद सैनिक का सैनिक सम्मान के साथ अंतिम संस्कार
पश्चिमी बंगाल के मालदा में बृहस्पतिवार को ड्यूटी पर हार्ट अटैक से हो गई थी दादरी के उपेंद्र सिंह की मौत
विज्ञापन

शव गांव पहुंचने पर विधायक संगीत सोम समेंत पुलिस व प्रशासन के अधिकारियों ने दी श्रद्धांजलि
फोटो समाचार
अमर उजाला ब्यूरो
दौराला। पश्चिमी बंगाल के मालादा में तैनात दादरी निवासी सैनिक उपेन्द्र सिंह की बृहस्पतिवार को हार्ट अटैक के चलते मौत हो गई। उनका पार्थिव शरीर शुक्रवार को दादरी गांव पहुंचा तो लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। इस दौरान पूरे सैनिक सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान पुलिस-प्रशासन समेत कई नेताओं ने उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए।
दौराला थाना क्षेत्र के गांव दादरी निवासी 48 वर्षीय उपेंद्र कुमार पुत्र महावीर सिंह 1990 में बीएसएफ में भर्ती हुए थे। एक माह पूर्व उनकी यूनिट जम्मू से पश्चिमी बंगाल के मालदा में गई थी। फिलहाल वहीं ड्यूटी पर तैनात थे। बताया बृहस्पतिवार सुबह उपेंद्र सिंह की ड्यूटी के दौरान हार्ट अटैक के कारण मौत हो गई थी। इसके बाद उनके पार्थिव शरीर को उनके पैतृक गांव दादरी में सेना के जवानों द्वारा शुक्रवार सुबह लाया गया। उनका शव पहुुंचते ही दादरी एवं आसपास के ग्रामीणों की भीड़ लग गई। सेना के जवानों ने तिरंगे में लिपटे उपेंद्र सिंह के शव को उनके परिजनों को सौंपा। इसके बाद घर मेें कोहराम मच गया। परिजनों समेत काफी संख्या में ग्रामीणों ने उनके अंतिम दर्शन किये। इस दौरान उनकी अंतिम यात्रा में आसपास के ग्रामीणों समेत काफी संख्या में भीड़ रही। इस दौरान भाजपा विधायक संगीत सिंह सोम, सरधना एसडीएम अमित कुमार, सपा नेता अतुल प्रधान, सीओ दौराला जितेंद्र सिंह, एसओ दौराला रितेश कुमार समेत कई पुलिस अधिकारियों ने उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किये। इसके बाद सेना और पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से उन्हें सम्मान दिया।
विज्ञापन


पुलिस ने कुछ देर के लिए हाईवे को किया बंद
शहीद बीएसएफ जवान उपेंद्र कुमार की अंतिम यात्रा निकाली जा रही थी। उनके पीछे काफी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ चल रही थी। इसी दौरान हाईवे पार करते समय पुलिस ने दोनों ओर से वाहनों को बंद कर दिया और लोगों के निकलने तक लगभग 15 मिनट तक हाईवे पर वाहनों को रोका गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिवार में मचा कोहराम
शुक्रवार सुबह शहीद सैनिक उपेन्द्र सिंह का पार्थिव शरीर गांव में पहुंचा तो परिवार में कोहराम मच गया। उनकी माता जयवती, बहन भूरो, भाई प्रदीप व विनोद, पत्नी सविता और दो बच्चे लविन और सौरभ का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। बताया कि दीपावली पर्व के अवसर पर उपेंद्र सिंह घर पर छुट्टी आए थे। उनका छोटा भाई विनोद भी आर्मी में है और बड़ा भाई प्रदीप गांव में ही खेती करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed