फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   स्वाइन फ्लू से गर्भवती महिला की मौत

स्वाइन फ्लू से गर्भवती महिला की मौत

Tue, 12 Feb 2019 02:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 12 Feb 2019 02:06 AM IST
विज्ञापन
स्वाइन फ्लू से गर्भवती महिला की मौत
स्वाइन फ्लू से चार माह की गर्भवती की मौत
विज्ञापन

मेडिकल में सही उपचार न मिलने का आरोप, दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में तोड़ा दम
अमर उजाला ब्यूरो
मेरठ। भावनपुर निवासी 25 वर्षीय महिला की स्वाइन फ्लू से मौत हो गई। महिला चार माह की गर्भवती थी। उसे एक सप्ताह से बुखार था। मेडिकल की माइक्रोबायोलॉजी लैब में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई थी।
थाना इंचौली निवासी महिला की शादी आठ माह पूर्व भावनपुर निवासी युवक के साथ हुई थी। महिला बीमार हुई, तो इलाज गांव के ही अपंजीकृत चिकित्सकों से कराया गया। इसके बाद मेडिकल लाकर भर्ती कराया गया। मृतका के पति का आरोप है कि मेडिकल में चिकित्सकों ने कहा कि तीन दिन बाद जांच रिपोर्ट आएगी, उसके बाद सही तरीके से इलाज किया जाएगा। रिपोर्ट के इंतजार में महिला की हालत बेहद गंभीर हो गई। किसी डॉक्टर ने उसकी सुध नहीं ली। इसके चलते परिजनों ने मेडिकल से निकालकर निजी अस्पताल में भर्ती कराया। वहां से दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में रेफर किया गया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। सोमवार को महिला ने दम तोड़ दिया। नवविवाहिता की मौत से ससुराल और मायकेवालों में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन


लेफ्टिनेंट कर्नल की पत्नी समेत पांच को स्वाइन फ्लू
स्वाइन फ्लू का हमला लगातार जारी है। सोमवार को स्वाइन फ्लू के पांच नए मरीज मिले हैं। इनमें 35 वर्षीय युवक और 32 साल की महिला शामिल है। महिला लेफ्टिनेंट कर्नल की पत्नी है। ये दोनों मेरठ शहर के रहने वाले हैं। तीन मरीज गाजियाबाद, हापुड़ और शामली के हैं। ये तीनों महिलाएं हैं। इनकी उम्र 32, 45 और 68 साल है। नवंबर से अब तक स्वाइन फ्लू से पीड़ित मेरठ के चार मरीजों की मृत्यु हो चुकी है। साल 2017 में स्वाइन फ्लू के करीब 395 मरीज मिले थे, जिनमें 21 लोगों की मौत हो गई थी। 2018 में 68 मरीज मिले थे और इस साल अब तक 266 मरीज मिल चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


रजनीश कौशल की पत्नी का अंतिम संस्कार
मेरठ। ड्रगिस्ट एंड केमिस्ट एसोसिएशन के महामंत्री रजनीश कौशल की पत्नी विनीता कौशल का सोमवार को सूरजकुंड स्थित श्मशान घाट में अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान कारोबारी, राजनीतिक दलों केनेता आदि मौजूद रहे। स्वाइन फ्लू के खौफ के चलते अंतिम संस्कार में कुछ लोग मास्क लगाए हुए थे। फोर्टिस अस्पताल में उनकी मृत्यु हो गई थी। परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाकर अस्पताल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। अंतिम संस्कार में शामिल होने वालों में संयुक्त व्यापार संघ अध्यक्ष नवीन गुप्ता, महामंत्री अरुण वशिष्ठ, सपा नेता गोपाल अग्रवाल, विनेश जैन, अमित शर्मा, मनोज शर्मा, अरविंद मारवाड़ी, क्रिकेट कोच अतहर अली आदि रहे।

यह बरतें सावधानी
संक्रमित लोगों से दूर रहें
सार्वजनिक स्थानों पर मास्क और रुमाल का इस्तेमाल करें
खानपान से पहले हाथ अच्छी तरह धोएं
बाहर से आने के बाद गर्म पानी से हाथ धोएं या स्नान करें
सांस लेने में परेशानी होने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed