फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   कृषि विवि में नए सत्र में शुरू होंगे चार नए कोर्स

कृषि विवि में नए सत्र में शुरू होंगे चार नए कोर्स

Mon, 11 Feb 2019 02:38 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 11 Feb 2019 02:38 AM IST
विज्ञापन
कृषि विवि में नए सत्र में शुरू होंगे चार नए कोर्स
कृषि विवि में नए सत्र मेें शुरू होंगे चार नए कोर्स
विज्ञापन


मोदीपुरम। वेस्ट यूपी में गन्ने में वैल्यू एडशिन और उसका स्वाद सुधारने के लिए सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में छात्र रिसर्च करेंगे। इसके लिए नए सत्र में नया कोर्स शुरू हो रहा है। विवि प्रशासन ने भी इसकी तैयारी कर ली है। इसके अलावा विवि में 3 और नए कोर्स शुरू किए जा रहे हैं। जुलाई से विवि में यह कोर्स शुरू हो सकते हैं।
विवि में शुरू होने वाले इन नए कोर्सों में बीटेक फूड टेक्नोलॉजी, बीटेक एग्रीकल्चर इंजीनियरिंग, बीटेक शुगर कैन एंड टेक्नोलॉजी, बीएससी हॉटीकल्चर कोर्स शामिल हैं। विवि प्रशासन ने विवि की विद्वत परिषद और प्रबंध समिति से भी इन कोर्सों को चलाने के लिए मंजूरी ले ली है। अब 11 फरवरी को लखनऊ में प्रमुख सचिव की अध्यक्षता में स्टेयरिंग कमेटी की बैठक होगी, जिसमें इसे इन कोर्सों को शुरू करने की अंतिम रूपरेखा तैयार की जाएगी। खास बात यह है कि बीटेक शुगर कैन एंड टेक्नालॉजी के माध्यम से छात्र पढ़ाई के साथ रिसर्च भी कर सकेेंगे। कृषि विवि के कुलपति डॉ. गया प्रसाद ने बताया कि वेस्ट यूपी में किसान सबसे अधिक गन्ने की खेती करते हैं, ऐसे में गन्ने की मिठास बढ़ाने और उसके स्वाद को सुधारने के लिए नए कोर्स के माध्यम से छात्र रिसर्च कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि इसके लिए किसानों को भी जागरूक किया जाएगा और उन्हें समय-समय पर प्रशिक्षण भी दिया जाएगा।
विज्ञापन

एंट्रेंस एग्जाम से मिलेगा प्रवेश
प्रदेश के चारों कृषि विवि में प्रवेश के लिए कंबाइड एंट्रेंस एग्जाम होता है। सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में जो चार नए कोर्स शुरू किए जाएंगे उनके लिए भी एंट्रेस एग्जाम कंबाइंड ही होगा। जिसमें फैजाबाद कृषि विवि, कानपुर कृषि विवि, मोदीपुरम कृषि विवि, बांदा कृषि विवि को शामिल किया गया। मार्च से इसके फॉर्म भरने शुरू हो जाएंगे। मई के दूसरे सप्ताह में एंट्रेंस एग्जाम होगा। जिसके बाद रिजल्ट आएगा और उसके आधार पर एडमिशन लिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विवि की पहचान बढ़ेगी
नए कोर्स को शुरू करने से विवि की पहचान और बढे़गी। गन्ने पर भी काम हो सकेगा और बीटेक और बीएससी के क्षेत्र में छात्र-छात्राएं नए कोर्सों में पढ़ाई भी कर सकेंगे। इसी सत्र से सभी कोर्सों को विवि में शुरू किया जाएगा।

- डॉ. गया प्रसाद, कुलपति कृषि विवि
11 फरवरी को बैठक होगी
नए कोर्सों के लिए 11 फरवरी को प्रमुख सचिव के साथ चारों कृषि विवि की बैठक होगी। इन कोर्सों को एंट्रेंस टेस्ट में शामिल किया जाएगा, जिसके आधार पर एडमिशन होगा। - डॉ. अशोक कुमार अहलूवालिया, कुलसचिव कृषि विवि
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed