{"_id":"5c608c49bdec2256b807fcdd","slug":"191549831241-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरठ हैरिटेज बस सेवा ने आर्मी जवानों को कराया मेरठ भ्रमण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ हैरिटेज बस सेवा ने आर्मी जवानों को कराया मेरठ भ्रमण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हेरिटेज बस सेवा ने आर्मी जवानों को कराए मेरठ दर्शन
मेरठ। लंबे समय से बंद पड़ी मेरठ हेरिटेज बस सेवा एक बार फिर से शुरू की गई। मेरठ सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज लिमिटेड (एमसीटीएसएल) की तरफ से चलाई जाने वाली इस सेवा के तहत रविवार को आर्मी जवानों को मेरठ की धरोहरों का दर्शन कराया गया।
टूर कोऑर्डिेनेटर विवेक खरे ने बताया कि रविवार को भेजे गए 14वें टूर में आर्मी की राजपूत बटालियन के जवानों को मेरठ दर्शन के लिए भेजा गया। सुबह शुरू हुई यात्रा परीक्षितगढ़ और हस्तिनापुर होते हुए सरधना पहुंची। यहां से मेरठ के औघड़नाथ मंदिर, शहीद स्मारक आदि पहुंची। जवानों ने बताया कि उन्हें नहीं मालूम था कि मेरठ में दर्शन करने और घूमने के लिए इतने एतिहासिक स्थल है। यात्रा में लेफ्टिनेंट सुनीत यादव, अभिनव जॉय, सूबेदार किशन कुमार आदि शामिल रहे। गौरतलब है कि इस सेवा को मंडलायुक्त डॉ. प्रभात कुमार ने शुरू कराया था, लेकिन कुछ दिन चलने के बाद यह सेवा बंद कर दी थी। अब फिर से इसके शुरू किया गया है।