फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   अधूरा स्टॉफ, कम समय और काम पूरा करने का दबाव

अधूरा स्टॉफ, कम समय और काम पूरा करने का दबाव

Fri, 08 Feb 2019 02:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 08 Feb 2019 02:18 AM IST
विज्ञापन
अधूरा स्टॉफ, कम समय और काम पूरा करने का दबाव
14 फरवरी तक पात्रों की सूची तैयार करनी होगी फीडिंग
विज्ञापन

शरद गुप्ता
मवाना। चुनावी दौर शुरू होते ही सत्तारूढ़ पार्टी के साथ-साथ विपक्ष दलों ने भी वोटरों को लुभाने के लिए वादों की झड़ी लगानी शुरू कर दी है। अंतरिम बजट में किसानों को छह हजार रुपये सलाना देने के प्रस्ताव को अमल में लाना शुरू कर दिया है। चुनाव से पहले किसानों के खाते में पहली किस्त पहुंचाने के लिए पात्रों की सूची तैयार करने के लिए लेखपाल व ग्राम सचिव गांव-गांव पहुंचकर कार्य करने में जुटे हैं।
केंद्र सरकार के अंतरिम बजट में किसानों का रुख आने वाले लोकसभा चुनाव में अपनी ओर करने के लिए दो हेक्टेयर वाले किसानों को छह हजार रुपये सलाना देने की घोषणा की है। इसके पांच दिन बाद ही किसानों को लाभ देने के लिए तैयारी शुरू कर दी है। जहां तहसील के सभी लेखपाल व ग्राम सचिव को बुधवार को जानकारी देने के साथ घोषणा पत्र उपलब्ध कराए गए। वहीं, बृहस्पतिवार को लेखपाल एवं सचिव घोषणा पत्र भरवाने तथा पात्र किसानों की सूची तैयार करने के लिए गांवों में पहुंच गए हैं। बड़ी संख्या में दो हेक्टेयर वाले किसानों ने घोषणा पत्र भरा। 7 से 11 फरवरी तक पहला चरण व 12 से 14 फरवरी तक दूसरा चरण चलाया जाएगा। चुनाव से पहले किसानों के खाते में पहली किस्त पहुंचाने के लिए जल्द से जल्द कार्य पूरा करने के तहसील अधिकारियों को निर्देश जारी किए गए हैं। पहली किस्त के रूप में किसानों को दो हजार रुपये प्राप्त होंगे।
विज्ञापन

कम समय में कार्य पूरा करना चुनौती
दो हेक्टेयर वाले किसानों की सूची तैयार करने के लिए लेखपाल व सचिव को आदेश कर दिए हैं। यह कार्य तहसील प्रशासन के लिए चुनौती भरा होगा। मवाना तहसील के अंर्तगत 305 गांव आते हैं, जिनमें से 250 आबाद व 55 गैर आबाद गांव हैं। इनमें लगभग 3 लाख 79 हजार 501 किसान हैं। जिनमें से 1 लाख 80 हजार किसान दो हेक्टेयर जमीन वाले हैं। इस प्रकार एक लेखपाल को चार हजार से कुछ कम किसानों के घोषणा पत्र भरवाने हैं। पहले से ही मवाना तहसील स्टाफ की कमी से जूझ रही है। ऐसे में 8 दिन के अंदर कार्य पूरा करना लेखपालों के लिए चुनौती बना हुआ है। यही नहीं लेखपाल के साथ-साथ तहसील में नायाब तहसीलदार के चार पद रिक्त पड़े हुए हैं। इसके अतिरिक्त भी कई पद कई महीनों से रिक्त चले आ रहे हैं। ऐसे में कम समय में सूची तैयार करना लेखपालों के साथ-साथ अधिकारियों के लिए भी चुनौती बनी हुई है। मवाना तहसील से मवाना ब्लॉक, माछरा ब्लॉक, हस्तिनापुर ब्लॉक, परीक्षितगढ़ ब्लॉक व किठौर क्षेत्र जुड़ा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मवाना तहसील की स्थिति
पद कुल संख्या तैनाती
न्यायिक तहसीलदार 1 रिक्त
नायाब तहसीलदार 5 1
लेखपाल 88 46
राजस्व निरीक्षक 7 4
कार्य शुरू कर दिया गया है। पात्र किसानों की सूची तैयार की जा रही है। गांवों में मुनादी कर किसानों को अवगत कराया गया है। जल्द से जल्द सूची तैयार की जायेगी।-अशोक कुमार गुप्ता, तहसीलदार मवाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed