फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   बारिश व ओलावृष्ठी ने बढाया ठंड का अहसास, तापमान पांच डिग्री गिरा

बारिश व ओलावृष्ठी ने बढाया ठंड का अहसास, तापमान पांच डिग्री गिरा

Fri, 08 Feb 2019 02:07 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 08 Feb 2019 02:07 AM IST
विज्ञापन
बारिश व ओलावृष्ठी ने बढाया ठंड का अहसास, तापमान पांच डिग्री गिरा
08:00 बजे सुबह से छाया अंधेरा, शुरू हुई बारिश
विज्ञापन

8:15 बजे रात से देर रात तक रुक रुककर हुई तेज बरसात
50 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चली नम भरी हवा
05 डिग्री गिरा दिन का तापमान, रात का पारा चढ़ा

- कई जगह हुआ जलभराव, आज भी बारिश और ओलावृष्टि के आसार
अमर उजाला ब्यूरो
मेरठ/मोदीपुरम। पश्चिमी और मध्य विक्षोभ की सक्रियता ने बृहस्पतिवार का मौसम बिगड़ रहा। सुबह और देर रात तक मूसलाधार बारिश के साथ ओले पड़े। 45-50 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से नम भरी हवा चली। अधिकतम तापमान पांच डिग्री गिरने के साथ सामान्य से तीन डिग्री नीचे पहुंच गया। मौसम विज्ञानियों के अनुसार आज शुक्रवार को कोहरे छाने के साथ ही कहीं-कहीं बारिश और ओलावृष्टि हो सकती है।
बुधवार आधी रात से बारिश का मौसम बनना शुरू हो गया था। बृहस्पतिवार तड़के से ही बादल छा गए। सुबह करीब 8 बजे के आसपास अंधेरा छा गया और गरज के साथ कहीं हल्की तो कहीं तेज बारिश हुई। देहात के अलावा शहर में भी ओले पड़े। इस तेज बरसात के बाद दिन भर बादल छाए रहे और नमी भरी हवा चलती रही। शाम करीब 5:30 बजे बारिश का दूसरा दौर शुरू हो गया। रात करीब 8:30 बजे से भारी बारिश के साथ ओले पड़े।
विज्ञापन

रफ्तार पर लगे ब्रेक
तेज बारिश से हाईवे और मुख्य मार्गों पर वाहनों की रफ्तार पर ब्रेेक लग गए। सुबह अंधेरा छाने पर वाहन चालकों को लाइट जलानी पड़ी। शहर में पल्लवपुरम सहित कई स्थानों पर जलभराव से लोगों को परेशानी उठानी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शाम 5:00 बजे तक 13.8 मिमी बारिश
विशेषज्ञ डॉ. यूपी शाही और डॉ. एन. सुभाष के अनुसार शुक्रवार को बादल छाए रहेंगे। हवा की रफ्तार तेज रहेगी। मौसम में नमी बनी रहेगी। सुबह के समय कोहरा भी रह सकता है। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 18.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम आर्द्रता 98 और न्यूनतम 82 प्रतिशत दर्ज की गई। शाम पांच बजे तक कुल 13.8 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई है। हालांकि रात के तापमान में 3 डिग्री की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई।

सरसों व आलू को नुकसान, गेहूं को लाभ
कृषि विवि के वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही के अनुसार दो दिनो से हो रही बारिश के कारण हुई ठंड से गेहूं की फसल को लाभ मिलेगा जबकि ओलावृष्टि के कारण सरसों व आलू की फसल को नुकसान होगा। बृहस्पतिवार सुबह और रात को हुई ओलावृष्टि ने किसानों को चिंता बढ़ा दी है। तेज हवा के कारण खेत में खड़ी फसल के भी गिरने का खतरा बना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed