{"_id":"5c536777bdec2253a33c4f1b","slug":"191548969847-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आवास विकास में मकान व भूखंडों के लिये करना होगा इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आवास विकास में मकान व भूखंडों के लिये करना होगा इंतजार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आवास विकास में मकान व भूखंडों के लिए करना होगा इंतजार
मेरठ। आवास विकास द्वारा विकसित जागृति विहार विस्तार योजना में मकान व भूखंड लेने के लिये ग्राहकों को अभी इंतजार करना पड़ सकता है। योजना के लिए पांच हजार से ज्यादा आवेदन फॉर्मों की बिक्री हुई थी। जिनमें 2950 ग्राहकों ने ही ऑफलाइन पंजीकरण कराया है। जबकि अन्य ग्राहकों ने परिषद में ऑनलाइन पंजीकरण कराए हैं।
आवास एवं विकास ने पिछले साल दीपावली पर जागृति विहार विस्तार योजना में भूखंड व मकानों की योजना शुरू की थी। जिसमें सेक्टर-3 में 144 वर्ग मीटर में 50, 128 वर्ग मीटर के 70 भूखंड, सेक्टर- 5 में निमभन आय वालों के लिए सेमी फिनिस्ड 348 आवासों के लिए 5 जनवरी तक आवेदन मांगे गए थे। ग्राहकों को उम्मीद थी कि जनवरी माह में भूखंडों व आवासों के आवंटन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी, लेकिन धीमी गति से चालू प्रक्रिया से ग्राहकाें को अभी आवंटन के लिए इंतजार करना होगा। अधिकारियों के अनुसार पांच हजार ग्राहकों ने ऑफलाइन आवेदन बुक खरीदी थी। जिनमें से 25 सौ ग्राहकों ने भूखंडों व 450 ग्राहकों ने आवासों के लिए पंजीकरण कराया है। अधिकारियों ने बताया ऑफलाइन के अलावा ग्राहकों ने ऑनलाइन पंजीकरण भी कराए हैं। जिनका डाटा लखनऊ से आएगा। फिलहाल ऑफलाइन आवेदकों में से रिजर्व और सामान्य जाति वाले ग्राहकों की छटनी का कार्य चल रहा है। भूखंडों व आवासों के आवंटन प्रक्रिया कब से होगी, इसके लिए अधिकारियों के पास कोई ठोस जवाब नहीं दिया है। फ्लैट योजना के करीब दस सालों बाद भूखंड योजना आने से लोगों ने इसमें रुचि दिखाई है। आवासों से ज्यादा मेरठ के लोगों ने फिर से भूखंडों पर विश्वास जताया है। संपत्ति अधिकारी नरेश बाबू ने बताया आवेदन छटनी के बाद रिपोर्ट लखनऊ आवास विकास मुख्यालय भेजी जाएगी। जिसके बाद ऑनलाइन आवेदकों की सूची भी तैयार होगी। लखनऊ मुख्यालय से आवंटन तिथि तय होगी। जिसमें अभी समय लग सकता है।