फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   हर्रा-खिवाई कस्बे में

हर्रा-खिवाई कस्बे में

Fri, 01 Feb 2019 01:51 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 01 Feb 2019 01:51 AM IST
विज्ञापन
हर्रा-खिवाई कस्बे में
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सरूरपुर। नगर पंचायत हर्रा और खिवाई में जल्द ही करीब 80 लाख की लागत रास्तों पर एलईडी लाइट लगाई जाएंगी। इनके माध्यम से कस्बे के पन्द्रह वार्ड के मुख्य मार्ग, गली और चौराहे रात में रोशनी से जगमगा उठेंगे। नगर पंचायत अधिशासी अधिकारी के अनुसार करीब पन्द्रह दिनों में दोनों कस्बों में करीब सोलह सौ एलईडी लाइट लगाई जा रही हैं।

नगर पंचायत हर्रा और खिवाई की अधिशासी अधिकारी पवित्रा त्रिपाठी ने बताया कि फरवरी में दोनों कस्बों में करीब 80 लाख के बजट से एलईडी लाइट लगाई जाएंगी। दोनों नगर पंचायत के पंद्रह वार्डों में लाइट लगाने की तैयारी हो चुकी है। इसके लिए बजट स्वीकृत किया जा चुका है। इसके लिए नगर पंचायत ने टेंडर जारी कर ठेका दे दिया गया है। फरवरी के अंतिम सप्ताह में लाइट लग जाएगी। साथ ही रात के समय लोगों को आने जाने में परेशानी नहीं होगी। इनमें पहले खिवाई में लाइट लगाने का काम शुरू किया जा रहा है। जल्द ही हर्रा कस्बे में भी लाइट लगाने का काम शुरू हो जाएगा। दोनों कस्बों में सभी पन्द्रह वार्ड के सर्वे के आधार पर ऐसी जगह को चयनित किया गया है। जिससे रात में सभी रास्तों और गली मोहल्लों में रोशनी की व्यवस्था की जा सके। फिलहाल खिवाई में 875 और 800 लाइट लगाने के लिए कार्य शुरू किया जा रहा है। साथ ही कस्बों में गोशाला की व्यवस्था के लिए शासन को एक करोड़ 65 लाख बजट से बनने के लिए प्रस्ताव भेजा है। प्रस्ताव पास होने पर गोशाला के लिए कार्य शुरू करा दिया जाएगा। इसके लिए आधे हेक्टेयर भूमि भी चयनित हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed