{"_id":"5c462c46bdec22121f02fbbc","slug":"191548102726-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीओ सरधना के चालक की हृदय गति रूकने से उपचार के दौरान अस्पताल में मौंत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीओ सरधना के चालक की हृदय गति रूकने से उपचार के दौरान अस्पताल में मौंत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद के भी ध्यानार्थ
अमर उजाला ब्यूरो
सरधना/मेरठ। सीओ सरधना के हमराह चालक हेड कांस्टेबल रईस मोहम्मद की रविवार रात अचानक हालत बिगड़ गई। सीओ सरधना उन्हें लेकर निजी अस्पताल पहुंचे, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
मूल रूप से फिरोजाबाद निवासी रईस मोहम्मद (53) पुत्र नवीरसूल खां यूपी पुलिस में हेड कांस्टेबल पद पर तैनात थे। करीब एक वर्ष से वह सीओ सरधना संतोष कुमार सिंह की सरकारी गाड़ी पर हमराह चालक के रूप में तैनात थे। रविवार को ड्यूटी के दौरान तहसील परिसर स्थित सीओ आवास पर मौजूद थे। इस दौरान अचानक सीने में दर्द होने से रईस मोहम्मद की हालत बिगड़ गई। सीओ उन्हें कैलाशी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां से शहर के धनवंतरी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। मौत की सूचना मिलने पर रईस के परिवार में कोहराम मच गया। सोमवार को पुलिस लाइन में डीआईजी अखिलेश कुमार, एसपी क्राइम डॉ. बीपी अशोक, एसपी देहात राजेश कुमार, एसपी ट्रैफिक संजीव वाजपेयी, एसपी सिटी रणविजय सिंह, एएसपी सतपाल सिंह, सीओ संतोष कुमार सिंह, आरआई व अन्य पुलिसकर्मियों ने हेड कांस्टेबल को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। पुलिस के अनुसार रईस मोहम्मद इससे पहले लंबे समय तक एसएसपी और एसपी देहात के हमराह चालक रह चुके थे।