{"_id":"5c2bc82bbdec2256c822b84e","slug":"191546373163-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"न्यू ईयर पार्टी में जाने से रोका तो पति ने पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
न्यू ईयर पार्टी में जाने से रोका तो पति ने पीटा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यू ईयर पार्टी में जाने से रोका तो पति ने पीटा
मोदीनगर। कोतवाली क्षेत्र की आनंद विहार कॉलोनी में सोमवार रात को एक महिला ने अपने पति को नए साल की पार्टी में जाने से रोका तो गुस्साए पति ने महिला की पिटाई कर दी। पीड़िता ने पति के खिलाफ थाने में शिकायत की है।
कोतवाली क्षेत्र की आनंद विहार कॉलोनी निवासी महिला सरोज की शिकायत है कि सोमवार देर रात को उसका पति अपने दोस्तों के साथ नए साल की पार्टी के नाम पर शराब पीने व जुआ खेलने के लिए जा रहा था। इससे पूर्व उसका पति जुए में काफी रकम गंवा चुका है। पीड़िता ने पति को जुआ खेलने से रोका तो गुस्साए पति ने पिटाई कर दी। मंगलवार सुबह पीड़ित महिला ने पति की थाने में शिकायत की।
महिला ने पति व जेठानी पर लगाए गंभीर आरोप
मोदीनगर। कोतवाली क्षेत्र की एक कॉलोनी निवासी एक महिला ने अपने पति व उसकी भाभी पर गंभीर आरोप लगाते हुए थाने मे शिकायत की है। महिला के अनुसार उसके पति के अपनी भाभी से अवैध संबंध है। पीड़िता के विवाह को चार साल हो चुके हैं। पीड़िता के अनुसार उसके पति के अपनी भाभी के साथ अवैध संबंध होने के चलते पति उसे ससुराल में नहीं रखना चाहता। चार साल में वह अधिकतर अपने मायके में ही रही है। कारण पूछने पर पति आर्थिक कारणों का हवाला देता है। दो दिन पूर्व जब वह अपने मायके से वापस आई तो उसने अपने पति व उसकी भाभी को रंगे हाथों आपत्तिजनक हालत में पकड़ लिया था। पुलिस के अनुसार अभी मामले में तहरीर नहीं मिली है।