फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   अंडरपास की मांग को लेकर किसान बैठे अनिश्चितकालीन धरने पर

अंडरपास की मांग को लेकर किसान बैठे अनिश्चितकालीन धरने पर

Tue, 01 Jan 2019 02:22 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 01 Jan 2019 02:22 AM IST
विज्ञापन
अंडरपास की मांग को लेकर किसान बैठे अनिश्चितकालीन धरने पर
अंडरपास की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर किसान
विज्ञापन

खरखौदा। राष्ट्रीय राज्य मार्ग संख्या 235 पर गांव कैली से हापुड़ के बीच बनाए जा रहे अंडरपास पर खासपुर पांची संपर्क मांर्ग को बंद करने पर किसानों ने कड़ा रुख अपना लिया है। सोमवार को भारतीय किसान आंदोलन के नेतृत्व में गांव कैली, खासपुर, बधौली, बवनपुरा सहित कई गांवों के किसान निर्माणाधीन बाईपास पर पहुंच गए। पहले किसानों ने रास्ते पर चले रहे निर्माण कार्य को रुकवाया तथा बाद में किसान वहीं पर अनिश्चित कालीन धरने पर बैठ गए। किसानों का आरोप है कि यदि एनएचएआई चाहे तो इस रास्ते पर किसानों को अंडर पास दिया जा सकता है। उधर किसानों की मांग पर कोई एनएचएआई का अधिकारी तो नहीं पहुंचा लेकिन निर्माण कपंनी के मैनेजर भागीरथ शर्मा ने मौके पर पहुंचकर किसानों को समझाने का प्रयास किया। किसान अपनी अंडर पास की मांग पर अडे़ रहे। बाद में कपंनी के मैनेजर ने बताया कि इस मार्ग पर फुट ओवर ब्रिज की मांग शासन को भेज दी है। लेकिन किसानों ने अंडर पास नहीं तो छोटी पुलिस की मांग की। जिसमें मैनेजर ने सात फीट की पुलिस की मांग को शासन तक भेजने का आश्वासन दिया है। किसानों ने दो दिन के लिए धरने को रोक दिया है। लेकिन चेतावनी दी है कि यदि मांग नहीं मानी गई तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed