{"_id":"5c155736bdec2253a42410b2","slug":"191544902454-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आमने सामने से ट्रैक्टर, कार भिड़ी, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आमने सामने से ट्रैक्टर, कार भिड़ी, एक की मौत
Updated Sun, 16 Dec 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
आमने सामने से ट्रैक्टर-कार भिड़े, एक की मौत
मुरादनगर। रावली रोड पर शनिवार शाम आमने-सामने से ट्रैक्टर और कार की भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। उसके नीचे दबकर ट्रैक्टर सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया है।
एसओ लक्षेंद्र कुमार ने बताया कि शनिवार शाम करीब साढ़े छह बजे छज्जूपुर निवासी रोहित(27) पुत्र मनोज और सोनू ट्रैक्टर से गांव जा रहे थे। रावली रोड सरना गांव श्मशाम के पास सामने से आ रही कार और ट्रैक्टर की भिड़ंत हो गई। इसमें ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया, जिसके नीचे रोहित और सोनू दब गए। शोर सुनकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टर ने रोहित को मृत घोषित कर दिया। जबकि सोनू को गाजियाबाद रेफर कर दिया। बताया गया है कि कार सवार लोग भी हादसे में चोटिल हुए हैं। पुलिस ने कार व ट्रैक्टर को कब्जे में लिया है। एसओ ने बताया कि मृतक का पंचनामा भर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।