फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान

मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान

Fri, 31 Aug 2018 01:26 AM IST
Updated Fri, 31 Aug 2018 01:26 AM IST
विज्ञापन
मतदाता सूची पुनरीक्षण  अभियान

विज्ञापन

दो माह चलेगा मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान
मेरठ । भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर एक सितंबर से मतदाता सूची का पुनरीक्षण अभियान शुरू किया जाएगा। यह अभियान 31 अक्तूबर तक चलेगा, जिसमें एक जनवरी 2019 तक 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके युवाओं को भी मतदाता सूची में शामिल किया जाएगा।
जिलाधिकारी अनिल ढींगरा ने बृहस्पतिवार को राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बचत भवन में बैठक की। जिसमें जिलाधिकारी ने बताया कि आयोग द्वारा पुनरीक्षण कार्य हेतु समय सारिणी निर्धारित की गई है। बूथ लेवल एजेंटों के साथ विशेष अभियान 9 सितंबर, 23 सितंबर, 7 अक्तूबर, 14 अक्तूबर व 28 अक्तूबर को आयोजित किया जाएगा। दावे और आपत्तियों का निस्तारण 10 नवंबर तक, निर्वाचक नामावलियों के डाटाबेस को अद्यतन 10 दिसंबर तक, पूरक सूचियों का मुद्रण 31 दिसंबर को तथा निर्वाचक नामावली का अंतिम प्रकाशन चार जनवरी 2019 को किया जाएगा।
विज्ञापन

अपर जिलाधिकारी प्रशासन रामचंद्र, उपजिलाधिकारी सदर निशा अनंत, मवाना अंकुर श्रीवास्तव, सरधना अमित भारतीय, एसीएम अमिताभ यादव, भाजपा से विवेक रस्तौगी, इंद्रपाल बजरंगी, सीपीआई से कामरेड शरीफ अहमद, कांग्रेस से हरिकिशन आंबेडकर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


खास बातें:
जिलाधिकारी ने जारी किया मतदाता सूची पुनरीक्षण का पूरा कार्यक्रम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed