{"_id":"5b884b9142c792463724fa8d","slug":"191535658897-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेधा ने चमकाया छात्राओं का करियर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेधा ने चमकाया छात्राओं का करियर
Updated Fri, 31 Aug 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मेधा ने चमकाया छात्राओं का करियर
मेरठ। शहीद मंगल पांडे राजकीय महिला डिग्री कॉलेज में मेधा संस्था की ओर से रोजगार चौपाल लगी। बृहस्पतिवार को कॉलेज में रोजगारोन्मुख कार्यक्रम रोजगार चौपाल का आयोजन हुआ। शुभारंभ कॉलेज प्राचार्या डॉ. संध्या शर्मा ने किया। छात्राओं को विभिन्न विषयों से पढ़ाई करके वो कौन से करियर को चुन सकती हैं इसकी जानकारी दी गई। कार्यक्रम में भिन्न-भिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञों ने स्टॉल लगाकर छात्राओं को जागरुक किया। मेधा ने छात्राओं को व्यक्तित्व विकास के बारे में जानकारी दी। कॉलेज की पुरातन छात्राओं ने भी इस कार्यक्रम का लाभ लिया। छात्राओं ने लोकगीत प्रस्तुत कर माहौल में चौपाल वाला रंग घोला। चौपाल में आरजी डिग्री कॉलेज, मुख्तियार सिंह कॉलेज की छात्राओं ने भी भाग लिया। चौपाल में क्षेत्र विशेषज्ञ के रूप में गौरव रायजादा, राजीव गुप्ता, रोबिन, अमन, विवेक राय, नीरज कुमार, प्रदीप त्यागी व मेधा संस्था के प्रतिनिधि मोहम्मद मारुफ व रोजगार प्रकोष्ठ के सदस्य डॉ. भारती दीक्षित, डॉ. उषा साहनी, डॉ. पारुल मलिक, डॉ. राजकुमार सिंह, डॉ. कुमकुम व डॉ. विकास कुमार उपस्थित रहे।
खास बातें:
शहीद मंगल पांडे महिला डिग्री कॉलेज में लगी रोजगार चौपाल