{"_id":"5b7b2b6c42c792466408c1b2","slug":"191534798700-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईद पर माहौल बिगाड़ने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई: अनिल ढींगरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईद पर माहौल बिगाड़ने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई: अनिल ढींगरा
Updated Tue, 21 Aug 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ईद पर माहौल बिगाड़ने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई
मेरठ। पुलिस लाइन के बहुउद्देशीय हॉल में बकरीद के त्योहार को सकुशल एवं शांतिपूर्ण संपन्न कराने के उद्देश्य से डीएम अनिल ढींगरा की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक हुई। डीएम ने नगर निगम, नगर निकायों, विद्युत, जलकल एवं संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिया कि बकरीद पर जल और विद्युत की निर्बाध आपूर्ति के साथ ही सफाई का पूरा ध्यान रखें। इसके साथ ही पुलिस प्रशासनिक अधिकारी लगातार भ्रमण कर यह सुनिश्चित करें कि त्योहार जहां पूरी तरह शांति पूर्ण ढंग से संपन्न हो, वहीं प्रतिबंधित पशु का कटान किसी भी सूरत में न होने पाए।
अनिल ढींगरा ने बैठक में उपस्थित शहर के गण्यमान्य लोगों से आह्वान किया कि प्रशासन भी समाज का अंग है, इसलिए सभी का दायित्व बनता है कि त्योहारों के अवसर पर एक दूसरे का सहयोग करें। इस बात का ध्यान रखें कि सोशल मीडिया पर किसी भी अफ वाह पर ध्यान न दें। यदि ऐसी कोई अफ वाह संज्ञान में आए, तो उसकी तत्काल सूचना पुलिस प्रशासन के अधिकारियों को दें। एसएसपी राजेश कुमार पांडेय ने कहा कि मेरठ पहले से ही एकता की मिसाल कायम करता आया है और इसे आगे भी कायम रखेगा। उन्होंने कहा कि यदि कोई कानून का उल्लंघन करेगा तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। बैठक में एडीएम सिटी मुकेश चंद्र, एसीएम अजय उपाध्याय, एसपी सिटी रणविजय सिंह, एएसपी सतपाल सिंह आदि मौजूद रहे।