फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   आज काम नहीं करेंगे पउप्र के वकील

आज काम नहीं करेंगे पउप्र के वकील

Fri, 03 Aug 2018 02:52 AM IST
Updated Fri, 03 Aug 2018 02:52 AM IST
विज्ञापन
आज काम नहीं करेंगे पउप्र के वकील
आज काम नहीं करेंगे पउप्र के वकील
विज्ञापन

मेरठ। बार एसोसिएशन गाजियाबाद के सदस्य वकीलाें पर पुलिस द्वारा किए गए लाठीचार्ज और वकीलों के साथ मारपीट के मामले की केंद्रीय संघर्ष समिति ने निंदा की है। समिति ने इसके विरोध में आज शुक्रवार को पश्चिमी उत्तर प्रदेश से संबंधित सभी जिला और तहसील बार एसोसिएशन से जुड़े समस्या अधिवक्ताओं के कार्य से विरत रहने की घोषणा की है।

केंद्रीय संघर्ष समिति के संयोजक देवकी नंदन शर्मा ने बताया कि बार एसोसिएशन गाजियाबाद द्वारा समिति के चेयरमैन राजेंद्र सिंह जानी व संयोजक को भेजे गए पत्र के संदर्भ में समिति ने यह प्रस्ताव पास किया है। प्रस्ताव में कहा गया कि बार एसोसिएशन गाजियाबाद के सदस्य अधिवक्ता डॉ. डीसी गौतम को थाना विजयनगर गाजियाबाद की पुलिस द्वारा अवैध हिरासत में रखकर पीटा गया। कचहरी परिसर में एसपी सिटी गाजियाबाद द्वारा अधिवक्ता व सचिव बार एसोसिएशन गाजियाबाद विश्वास त्यागी के साथ मारपीट व गाली गलौज की गई, जिसकी निंदा की जाती है। वहीं, जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राजीव नागर व महामंत्री प्रवीण कुमार सुधार ने भी बैठक करके गाजियाबाद में वकीलों पर हुए लाठीचार्ज की निंदा की है। वकीलों के साथ रहने का आह्वान करते हुए दोषी पुलिस कर्मियों के खिलाफ कठोर कार्यवाही की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed