{"_id":"5b5f7b0d4f1c1b4a748b7d61","slug":"191532984077-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैरिकेटिंग लगते ही बिगड़ी टै्िफक व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैरिकेटिंग लगते ही बिगड़ी टै्िफक व्यवस्था
Updated Tue, 31 Jul 2018 02:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मेरठ।
कांवड़ यात्रा में ट्रैफिक व्यवस्था की पहले ही दिन पोल खुल गई। दिल्ली और हापुड़ रोड पर ट्रैफिक पुलिस ने बैरिकेडिंग कर दी। इस कारण सोमवार को वहां पूरे दिन जाम की स्थिति बनी रही। शिकायत आने पर एसएसपी ने कई जगहों पर शाम को बैरिकेडिंग हटवा दी। एसएसपी ने सदर बाजार, लालकुर्ती, देहलीगेट, रेलवे रोड, ब्रह्मपुरी, कोतवाली, लिसाड़ीगेट और मेडिकल पुलिस को निर्देश दिए कि लोगों की समस्या और कांवड़ियों की संख्या को देखते बैरिकेडिंग की जाए। पुलिस ने कई जगहों पर फिलहाल ड्रम रखे हैं, ताकि बाइक व कार निकल सके। एसएसपी ने बताया कि एक अगस्त से दिल्ली और हापुड़ रोड वनवे करने की तैयारी है।
नहीं दिखे कांवड़िए
शहर में दिल्ली व हापुड़ रोड पर सोमवार को कांवड़ियां नहीं दिखे। बैरिकेडिंग होने के चलते बेगमपुल, सोतीगंज, केसरगंज, रेलवे रोड चौराहा, मेट्रो प्लाजा, दिल्ली चुंगी पर जाम रहा। वहीं, हापुड़ रोड पर बेगमब्रिज, बच्चा पार्क, हापुड़ अड्डे पर जाम लगा रहा। वहीं थाना पुलिस अपने अपने क्षेत्रों में जाम खुलवाती रही। पुलिस की मानें तो एक अगस्त से बैरिकेडिंग लगनी चाहिए थी। वहीं शाम छह बजे केसरगंज, ईदगाह चौराहा और हापुड़ रोड पर कई जगह से बैरिकेडिंग खोलनी पड़ी।
व्यवस्था चुस्त होनी चाहिए
एसएसपी राजेश कुमार पांडेय ने सीओ और थानेदारों को निर्देश दिया कि कांवड़ मार्ग पर जाम की स्थिति नहीं होनी चाहिए। कांवड़िए आते ही दिल्ली व हापुड़ रोड को वनवे कर दिया जाए। इस व्यवस्था को सीओ और थानेदार खुद जाकर देखें। व्यवस्था चुस्त होनी चाहिए। एसपी सिटी और एसपी देहात भी इसकी मॉनिटरिंग करें।