फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   छह घंटे कॉलेज में रहें शिक्षक, कक्षाएं करें पूरी

छह घंटे कॉलेज में रहें शिक्षक, कक्षाएं करें पूरी

Sun, 22 Jul 2018 02:44 AM IST
Updated Sun, 22 Jul 2018 02:44 AM IST
विज्ञापन
छह घंटे कॉलेज में रहें शिक्षक, कक्षाएं करें पूरी
मेरठ। मेरठ कॉलेज में लंबे समय से बिगड़ी व्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए शनिवार को प्राचार्या डॉ. आभा चंद्रा ने अच्छी पहल की है। प्राचार्या ने शिक्षकों को संदेश दिया कि मेरठ कॉलेज की खोई पहचान तभी वापस आ सकती है, जब कॉलेज में छात्र-छात्राओं की संख्या पूरी हो। सभी शिक्षक रोजाना छह घंटे कॉलेज को दें। कक्षाएं सबकी पूरी हों। प्राचार्या ने खुद भी नियमित कक्षाएं लेने की बात कही।
विज्ञापन

डॉ. आभा चंद्रा ने प्राचार्या बनने के बाद शनिवार को मूट कोर्ट हॉल में शिक्षकों को संदेश देते हुए कहा कि यूजीसी और सरकार के नियमों का पालन कराना है। शिक्षक छह घंटे कॉलेज में दें। अपनी ड्यूटी पूरी करके शिक्षक धर्म निभाएं। उन्होंने कहा कि नए सत्र में नया करें। सभी कक्षाएं पूरी करें। उन्होंने छात्र-छात्राओं की हाजिरी 75 फीसदी कराने के लिए रोजाना हाजिरी लेने की भी बात कही। प्राचार्या ने कहा कि वे खुद भी कक्षाएं लेंगी। उन्होंने कहा कि सभी शिक्षक समय से कॉलेज आकर सहयोग करें। कक्षाओं के अलावा रिसर्च के लिए अतिरिक्त योगदान की जरूरत है। कॉलेज में जल्द ही नैक का निरीक्षण होना है। ऐसे में उसमें भी योगदान करें। इस दौरान कॉलेज में नए शिक्षकों का परिचय भी कराया गया। कार्यक्रम का संचालन लॉ विभागाध्यक्षा डॉ. अंजलि मित्तल ने किया।
विज्ञापन



- लंबे समय बाद प्राचार्या ने की अच्छी पहल, खुद भी लेंगी कक्षाएं
- शिक्षकों को दिए संदेश में प्राचार्या ने कॉलेज की सूरत बदलने की बात कही
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed