फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   निगम कार्यकारिणी को लेकर महापौर और नगरायुक्त आमने सामने

निगम कार्यकारिणी को लेकर महापौर और नगरायुक्त आमने सामने

Sun, 22 Jul 2018 02:44 AM IST
Updated Sun, 22 Jul 2018 02:44 AM IST
विज्ञापन
निगम कार्यकारिणी को लेकर महापौर और नगरायुक्त आमने सामने
मेरठ। नगर निगम की कार्यकारिणी बैठक को लेकर महापौर और नगरायुक्त में रार रुकने के बजाय और तेज हो गई है।
विज्ञापन

महापौर ने 16 जुलाई को निगम कार्यकारिणी की बैठक बुलायी थी। लेकिन नगरायुक्त ने बैठक को सहमति नहीं दी। वहीं अब नगरायुक्त ने महापौर को पत्र लिखकर 24 या 25 जुलाई को निगम कार्यकारिणी बैठक बुलाने का निर्णय लेने की बात कही है। जिस पर महापौर ने ना बोल दिया है। यही नहीं महापौर ने हाईकोर्ट से वापस लौटने के बाद ही निगम कार्यकारिणी बैठक करने का निर्णय लेने की बात कही है।
दरअसल निगम कार्यकारिणी और बोर्ड की बैठक प्रतिमाह होनी चाहिए। लेकिन कई माह से बैठक नहीं हो रही है। महापौर सुनीता वर्मा का कहना है कि 12 जुलाई को पत्र लिखकर नगरायुक्त को अवगत कराया गया था कि 16 जुलाई को निगम कार्यकारिणी की बैठक की जाए। नगरायुक्त ने एक दिन पहले शाम को महापौर को पत्र लिखकर कुछ कारण बताते हुए कार्यकारिणी की बैठक न करने और आगे कोई तिथि रखने की बात कही थी। महापौर बसपा के सभी कार्यकारिणी सदस्यों के साथ टाउन हॉल पहुंच गयी थीं। लेकिन निगम का कोई अधिकारी टाउन हॉल नहीं पहुंचा था। जिस पर महापौर ने नगरायुक्त सहित निगम के सभी अधिकारियों पर जनता की समस्याओं का निस्तारण न करने के आरोप लगाए थे। दो दिन पहले महापौर ने अपने अधिकारों के हनन को लेकर हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाने की बात कही थी।
विज्ञापन

शनिवार को नगरायुक्त मनोज कुमार चौहान ने महापौर को पत्र भेजकर आगामी 24 या 25 जुलाई को निगम कार्यकारिणी की बैठक बुलाने का निवेदन किया है। जिस पर महापौर सुनीता वर्मा का कहना है कि अब निगम कार्यकारिणी या बोर्ड बैठक का निर्णय इलाहाबाद से वापस लौटने के बाद ही लिया जाएगा। क्योंकि वह हाईकोर्ट में न्याय के लिए वाद दायर करने पहुंच रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


खास बातें:
- नगरायुक्त ने महापौर को भेजा पत्र, 24-25 जुलाई को बुलाएं कार्यकारिणी बैठक
- महापौर बोलीं, पहले हाईकोर्ट जाऊंगी फिर होगी कार्यकारिणी बैठक पर बात

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed