फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   चक्का जाम की तैयारी में जुटे ट्रांसपोर्टर

चक्का जाम की तैयारी में जुटे ट्रांसपोर्टर

Thu, 19 Jul 2018 02:20 AM IST
Updated Thu, 19 Jul 2018 02:20 AM IST
विज्ञापन
चक्का जाम की तैयारी में जुटे ट्रांसपोर्टर
चक्का जाम की तैयारियों में जुटे ट्रांसपोर्टर
विज्ञापन

मेरठ। डीजल के दामों को जीएसटी के दायरे में लाने की मांग कर रहे ट्रांसपोर्टरों ने 20 जुलाई से हो रहे अनिश्चितकालीन चक्का जाम की तैयारी शुरू कर दी है। मेरठ के ट्रांसपोर्टरों ने भी ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस के आह्वान पर बुकिंग करनी बंद कर दी है। ट्रकों की हड़ताल से दैनिक सामग्री समेत अन्य सामानों की आपूर्ति प्रभावित हो सकती है।
देश के ट्रांसपोर्टर सरकार की वन नेशन, वन टैक्स प्रणाली में डीजल को बाहर रखने का विरोध कर रहे हैं। ट्रांसपोर्टरों का कहना है कि डीजल के बढ़ते दामों से न केवल ट्रांसपोर्टर बेहाल हैं, बल्कि महंगाई भी बढ़ती जा रही है। यही कारण है कि महंगाई लगातार बढ़ती जा रही है। ट्रांसपोर्टरों की मांग है कि डीजल को जीएसटी के दायरे में लाकर महंगाई को काबू किया जाए। ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्टर कांग्रेस ने मांग नहीं माने जाने पर आगामी 20 जुलाई से अनिश्चितकालीन चक्का जाम का आह्वान किया है। इस संगठन के साथ मेरठ के ट्रांसपोर्टरों भी तैयारी शुरू हो गई है।
विज्ञापन

बुधवार को इस संबंध में ट्रांसपोर्टर एसोसिएशन मेरठ के अध्यक्ष गौरव शर्मा, मेरठ गुड्स ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष पिंकी गुप्ता और महामंत्री राकेश विज व ट्रक यूनियन मेरठ के अध्यक्ष पिंकी चिन्यौटी ने ट्रांसपोर्टरों के साथ संयुक्त रूप से बैठक की। अध्यक्षता हरीश सूरी ने और संचालन पंकज अनेजा ने किया। सरदार खेता सिंह ने कहा कि 20 जुलाई से कोई ट्रक सड़क पर नहीं चलेगा। सभी ट्रांसपोर्टर टेंट लगाकर धरने पर बैठेंगे और अपने सभी काम बंद रखेंगे। गौरव शर्मा ने कहा कि इस बार की लड़ाई आरपार की होगी। सरकार को डीजल के दाम और टोल रेट घटाने होंगेे। इस मौके पर दीपक गांधी, शिवम विनायक, प्रदीप, नवीन शर्मा, देवीचरण सेन, रविकांत राठी, अंकुर प्रजापति, अतुल शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed