फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   सौभाग्य योजना के लाभार्थियों से संवाद करेंगे पीएम

सौभाग्य योजना के लाभार्थियों से संवाद करेंगे पीएम

Thu, 19 Jul 2018 01:29 AM IST
Updated Thu, 19 Jul 2018 01:29 AM IST
विज्ञापन
सौभाग्य योजना के लाभार्थियों से संवाद करेंगे पीएम
सौभाग्य योजना के लाभार्थियों से आज संवाद करेंगे पीएम
विज्ञापन

- प्रधानमंत्री सहज बिजली हर घर योजना के तहत बीपीएल को निशुल्क दिए गए हैं विद्युत कनेक्शन
- वीडियो कांफ्रेंस में किसी भी चयनित गांव के लाभार्थियों से कर सकते हैं सीधा संवाद
अमर उजाला ब्यूरो
मेरठ। सौभाग्य योजना के लाभार्थियों से आज पीएम नरेंद्र मोदी वीडियो कांफ्रेंस के जरिए सीधे संवाद कर सकते हैं। प्रशासन और पीवीवीएनएल ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। चयनित गांवों के लाभार्थियों को एनआईसी में होने वाली वीडियो कांफ्रेंस में लाया जाएगा।

केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री सहज बिजली हर घर योजना चला रखी है। योजना के तहत गरीबों को निशुल्क बिजली कनेक्शन दिए जा रहे हैं। कनेक्शन के साथ एक किट भी दी जा रही है जिसमें एक एलईडी बल्ब, मीटर, सर्विस कनेक्शन, सॉकेट और स्विच आदि हैं। पश्चिमांचल में 13 हजार से ज्यादा गांवों और मजरों में दो लाख से ज्यादा कनेक्शन दिए जा चुके है। बुधवार को पीएम नरेंद्र मोदी वीडियो कांफ्रेंस के जरिए योजना के लाभार्थियों से सीधा संवाद कर सकते हैं। इसका कार्यक्रम प्रशासन के पास पहुंच चुका है। इसके लिए एनआईसी में वीडियो कांफ्रेंस का कार्यक्रम रखा गया है। कांफ्रेंस में पीवीवीएनएल अधिकारी भी रहेंगे। इससे पहले गत दस जुलाई को होेने वाला यह कार्यक्रम किसी कारणवश स्थगित हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed