फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   बाइक रैली

बाइक रैली

Thu, 05 Jul 2018 03:04 AM IST
Updated Thu, 05 Jul 2018 03:04 AM IST
विज्ञापन
बाइक रैली
सफाई की अलख जगाने निकले बाइक राइडर्स
विज्ञापन

15 से ज्यादा बाइकर्स निकले हैं सैकड़ों किलोमीटर के सफर पर
इनरव्हील क्लब ने किया बाइक रैली का स्वागत
मेरठ।
स्वच्छता और सफाई के प्रति समाज में जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से 15 से ज्यादा बाइकर्स का ग्रुप सैकड़ों किलोमीटर की यात्रा पर निकाला है। इनका मकसद ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं को सेनीटेशन और हाइजीन को लेकर जागरूक करना एवं इनर व्हील डिस्ट्रिक 310 का प्रचार करना है। बुधवार शाम को ये ग्रुप मेरठ पहुंचा तो इनका जोरदार स्वागत किया गया।

बुधवार को गुड़गांव से मेरठ पहुंची बाइक रैली का स्वागत इनरव्हील क्लब शास्त्रीनगर की सदस्यों ने हापुड़ रोड बिजली बंबा चौराहे पर किया। इसके बाद रैली का तेजगढ़ी पर भी स्वागत हुआ। यहां से रैली मगेढ़ होते हुए आबूलेन स्थित भगवान पैलेस पहुंची। यहां पर इनरव्हील ने अधिष्ठापन समारोह मनाते हुए सबका परिचय दिया। डिस्ट्रिक चेयरमैन नीता दुबलिश ने बताया कि बाइक रैली का नाम असमिता ऐंपॉवर्ड है। इसका संचालन दीप्ति और उनकी टीम कर रही है। रैली का मुख्य उद्देश्य इनर व्हील क्लब के प्रचार सहित सेनीटेशन और हाइजीन है। दीप्ति ने बताया कि वे गुड़गांव से अलीगढ़, मेरठ, पानीपत, हिसार तक जाएंगे। जगह-जगह ग्रामीण इलाकों में महिलाओं को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया जाएगा। सुबह साढ़े पांच बजे रैली पानीपत के लिए रवाना होगी। इस मौके पर विशिष्ट अतिथि डिस्ट्रिक गर्वनर हरिमोहन गुप्ता रहे। डॉ. मधु अग्रवाल द्वारा सेनीटेशन, हाइजीन पर चर्चा की गई। आशा जैन, संतोष शर्मा, प्रीति सक्सेना, अनीता सिंह, सुजला भार्गव, कुसुम यादव, आशा जैन, कमलेश सिंघल, मृदुला गोयल, सरोज विनायक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed