फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   पुलिस को मिली यूपी 100 की 32 नई बाइक

पुलिस को मिली यूपी 100 की 32 नई बाइक

Tue, 05 Jun 2018 02:00 AM IST
Updated Tue, 05 Jun 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
पुलिस को मिली यूपी 100 की 32 नई बाइक
अब तंग गलियों में भी पहुंचेंगी यूपी 100
विज्ञापन

मेरठ। अब शहर की गलियों और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर यूपी 100 की बाइकें दौडे़ंगी।पुलिस को यूपी 100 की 32 बाइक मिल गईं हैं। सोमवार को एडीजी मेरठ जोन प्रशांत कुमार ने पुलिस लाइन में झंडी दिखाकर बाइकों को रवाना किया। आईजी रेंज रामकुमार और एसएसपी राजेश कुमार पांडेय भी मौजूद रहे।
एडीजी प्रशांत कुमार ने कहा कि संसाधन बढ़ने से पुलिस मजबूत हुई है। यूपी 100 में पुलिस कर्मियों की लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इसकी मानीटरिंग लखनऊ से की जा रही है। एडीजी ने कहा कि सहारनपुर में एएसआई ने घायल को अस्पताल पहुंचाकर पूरे प्रदेश में यूपी 100 की मिसाल पेश की। गाड़ी गंदी होने से ज्यादा किसी की जान बचाना महत्वपूर्ण है। एसएसपी राजेश पांडेय ने कहा कि यूपी 100 पर जिसने जो काम किया है उसे सम्मानित किया गया है। सूचना मिलने के 10 से 12 मिनट के अंदर यूपी 100 मौके पर पहुंच जाती है। यूपी 100 के नोडल अधिकारी/ एसपी ट्रैफिक संजीव बाजपेयी ने कहा कि 2017 में यूपी 100 पर जिले की 91755 सूचना और 2018 में मई तक 40334 सूचनाएं आई। 2017 में पीआरवी का शहर में रिस्पांस टाइम 16 मिनट 54 सेकेंड और देहात में 22 मिनट 11 सेकेंड था। लगातार रिस्पांस टाइम घटाकर गुणवत्ता सुधारी गई। पिछले माह मई का रिस्पांस टाइम शहर में 10 मिनट 12 सेकेंड और देहात में 14 मिनट 40 सेकेंड पर पहुंचा। इस दौरान एसपी देहात राजेश कुमार, एसपी सिटी रणविजय सिंह, एएसपी सतपाल सिंह, सीओ दिनेश शुक्ला, सीओ चक्रपाणि त्रिपाठी, सीओ संजीव देशवाल, सीओ श्रीराम अर्ज, सीओ अखिलेश भदौरिया और कंट्रोल रूम के प्रभारी विजय कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


जिला कंट्रोल रूम से दी जाएगी सूचना
एसपी ट्रैफिक संजीव बाजपेयी ने बताया कि 100 नंबर डायल करने पर लखनऊ कंट्रोल रूम से मोबाइल डाटा टर्मिनल (एमडीटी) पर कॉलर द्वारा दी गई सूचना पुलिस तक पहुंचती है। जिसके बाद यूपी 100 में एमडीटी के माध्यम से स्क्रीन पर संबंधित थाना क्षेत्र की गाड़ी को सूचना देकर मौके पर भेजा जाता है। नई बाइकों पर तैनात पुलिस को एमडीटी नहीं मिली है। अभी सिर्फ जिला कंट्रोल रूम से मोबाइल फोन से सूचना दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये हैं 32 बाइकों में संसाधन
पुलिस को मिलीं 32 पल्सर बाइक में से दो को रिजर्व में रखा गया है। 23 बाइकों को शहर में और अन्य सात बाइकों को देहात के मुख्य कस्बों में रखा गया है। प्रशिक्षण के बाद 113 सिपाही और इतने ही होमगार्ड तैनात किए गये हैं। इन बाइकों में जीपीएस, मोबाइल फोन, हूटर, सायरन, फ्लैशर लाइट और माइक्रोफोन लगा है। कॉल आने पर मोबाइल नहीं उठाना पड़ेगा और माइक्रोफोन से ही बात होगी।


नवंबर 2016 में हुई थी शुरुआत
लखनऊ में आधुनिक कंट्रोल रूम बनने के बाद 19 नवंबर 2016 को जिले में यूपी 100 की शुरुआत हुई थी। जिले को 61 इनोवा व बोलेरो गाड़ी मिली थी। तीन गाड़ी रिजर्व में रखा हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed