{"_id":"5b159f8d4f1c1baf6e8b654c","slug":"191528143757-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार्यकारिणी बैठक के प्रस्ताव को नगरायुक्त ने लौटाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार्यकारिणी बैठक के प्रस्ताव को नगरायुक्त ने लौटाया
Updated Tue, 05 Jun 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कार्यकारिणी बैठक के प्रस्ताव को नगरायुक्त ने लौटाया
मेरठ। महापौर ने आगामी छह जून को निगम कार्यकारिणी बैठक कराने के लिए नगरायुक्त को पत्र भेजा था। जिसको नगरायुक्त ने अधिकारियों के स्थानांतरण की बात कहकर वापस लौटा दिया है। कब बैठक होगी इसके लिए कोई तिथि निर्धारित नहीं की गई है।
महापौर सुनीता वर्मा ने सोमवार को नगरायुक्त को आगामी छह जून को निगम कार्यकारिणी बैठक करने के निर्देश दिए थे। जिस पर नगरायुक्त मनोज कुमार ने पत्र जारी कर स्पष्ट कर दिया है कि फिलहाल निगम कार्यकारिणी और बोर्ड बैठक नहीं की जा सकती है। क्योंकि नगर निगम के अधिकतर विभागों से अधिकारियों का स्थानांतरण हो चुका है। बैठक करने को सभी विभागों के अधिकारियों की मौजूदगी जरूरी है। जब तक विभागों में शासन द्वारा भेजे गए अधिकारी पदभार ग्रहण नहीं कर सकते तब तक बैठक किया जाना संभव नहीं है। वैसे भी किसी भी बोर्ड बैठक या कार्यकारिणी बैठक बुलाने के 72 घंटे पहले सभी सदस्यों को सूचना जाना अनिवार्य होता है।