{"_id":"5ad907994f1c1b9b098b572c","slug":"191524172697-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंतर्राष्ट्रीय पावर लिफ्टर बहनों को किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंतर्राष्ट्रीय पावर लिफ्टर बहनों को किया सम्मानित
Updated Fri, 20 Apr 2018 02:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अंतर्राष्ट्रीय पावर लिफ्टर दो बहनों को किया सम्मानित
मेरठ। बृहस्पतिवार को साईंपुरम स्थित लंदन स्पोर्ट्स पर दो अंतर्राष्ट्रीय पावर लिफ्टर बहनों को सम्मानित किया गया। मोदीपुरम निवाडी रोड़ स्थित देवेंद्र पुरी निवासी 26 वर्षीय दीक्षा शर्मा और 24 वर्षीय मनीषा शर्मा राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पावर लिफ्टिंग में 30 से ज्यादा पदक जीत चुकी हैं।
कामनवेल्थ गेम्स में भारत के शानदार प्रदर्शन से दोनों बहनों के सपनों को भी पंख लग गए हैं। दोनों बहनों का सपना बड़ी प्रतियोगिताओं में भारत का प्रतिनिधित्व करने का है। दोनों बहनें किसान भोपाल सिंह की बेटी हैं। दीक्षा बीएससी बायोटैक, जबकि मनीषा बीपीएस कर रही हैं। सितंबर में एशिया चैंपियनशिप के लिए दोनों बहनों ने क्वालीफाई कर लिया है। जो सितंबर माह में होगा। जबकि दोनों फिलीपिंस में 2015 में आयोजित एशिया चैंपियनशिप में सिल्वर, 2016 में वर्ल्ड चैंपियनशिप में सिल्वर, न्यूजीलैंड में एशिया आशियान में सिल्वर मेडल हासिल कर चुकी हैं। दोनों बहने दो-दो बार स्टेट स्ट्रांग वूमेन अवार्ड से भी सम्मानित हो चुकी है। जबकि एक बार उप्र खेल मंत्री चेतन चौहान द्वारा क्रीड़ा भारती के जीजाबाई अवार्ड से सम्मानित कर चुके है। दीक्षा 300 से 360 किग्रा. और मनीषा 280 से 340 किग्रा का भार उठाने में सक्षम हैं।
सरकारी मदद न मिलने से हताश हैं दोनों बहनें
कोच पारूल त्यागी ने बताया दोनों बहनों का शानदार प्रदर्शन जारी है। लेकिन दोनों लिफ्टरों को सरकारी सुविधाओं को लेकर शिकायत है। प्रदेश स्तर से लेकर केंद्र सरकार की कोई सुविधा आज तक नहीं मिली है। हालत यह है कि दोनों बहनें प्रतियोगिता से पहले ही डायट लेना शुरू करती हैं। आम दिनों में घर का बना सामान्य खाना ही लेती हैं। लंदन स्पोर्ट्स के मालिक संजय गुप्ता ने बताया कि खेलों को बढ़ावा देने के लिए सरकार को सोचना चाहिए। ऐसे में जब दोनों का प्रदर्शन बेहतर है। संजय गुप्ता ने कहा वो मोदीपुरम में एक ऐसी एकेडमी खोलने के इच्छुक हैं। जहां बच्चों को निशुल्क पावर एवं वेट लिफ्टिंग शिक्षा दी जा सके। जिसके लिए नेताओं और खेल से जुड़े अधिकारियों से बात करेंगे।
विज्ञापन
खास बातें:
राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर जीत चुकी हैं कई पदक