{"_id":"5ac7cf7b4f1c1bbc618b5f2e","slug":"191523044219-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेमी युगल ने स्टेशन पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रेमी युगल ने स्टेशन पर
Updated Sat, 07 Apr 2018 01:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली के प्रेमी युगल ने रेलवे स्टेशन पर जहर खाकर जान दी
बागपत। शामली के प्रेमी युगल ने बागपत रोड रेलवे स्टेशन पर सल्फास निगल लिया। स्टेशन परिसर में दोनों को तड़पते देख राहगीर ने यूपी 100 पर कॉल कर जानकारी दी। पुलिस ने दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने किशोरी को मृत घोषित कर दिया, जबकि युवक को दिल्ली के लिए रेफर कर दिया, वहां देर रात उपचार के दौरान उसने भी दम तोड़ दिया।
युवक का नाम भरत बताया जा रहा है और वह शामली का रहने वाला था। किशोरी पास के ही एक गांव की रहने वाली थी। सीओ बागपत ने बताया कि शुक्रवार सुबह सवा छह बजे यूपी 100 नंबर पर अग्रवाल मंडी टटीरी से कॉल पहुंची कि बागपत रोड स्टेशन पर प्रेमी युगल ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया है। पुलिस स्टेशन परिसर में गोदाम के पास तड़प रहे युगल को लेकर जिला अस्पताल पहुंची। डॉक्टरों ने किशोरी को मृत घोषित कर दिया, जबकि युवक को दिल्ली के लिए रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने किशोरी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। शामली के गांव से किशोरी के पक्ष के लोग और परिजन पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। उनका कहना था कि बृहस्पतिवार रात डेढ़ बजे से दोनों घर से गायब थे। युगल ने यह आत्मघाती कदम क्यों उठाया, इसकी वजह स्पष्ट नहीं हो सकी हैं। सीओ दिलीप कुमार का कहना है कि जांच कराई जा रही है।
विसरा प्रिजर्व, होगी जांच
बागपत। किशोरी के पोस्टमार्टम में उसकी मौत करीब सुबह छह बजे होने की बात सामने आई है। इसके अलावा अन्य जांच के लिए विसरा प्रिजर्व कर आगरा जांच के लिए भेजा जाएगा।
विज्ञापन
उम्र को लेकर भी उलझा पेंच
बागपत। मौत की राह चुनने वाली किशोरी की उम्र आधार कार्ड के हिसाब से अभी 18 साल नहीं है। जबकि पुलिस की लिखा-पढ़ी में उम्र को 18 साल बताया गया है।