फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   परीक्षितगढ़ की खबर

परीक्षितगढ़ की खबर

Sun, 05 Aug 2018 01:44 AM IST
Updated Sun, 05 Aug 2018 01:44 AM IST
विज्ञापन
परीक्षितगढ़ की खबर
परीक्षितगढ़। क्षेत्र के ग्राम शिवपुरी में शुक्रवार रात चोरों ने एक मकान की दीवार में कुंबल कर सेफ में रखे लाखों रुपये के जेवरात एवं 75 हजार रुपये चोरी कर ले गए। पीड़ित परिवार को सुबह चोरी की घटना की जानकारी हुई। पीड़ित ने शनिवार को थाने में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

क्षेत्र के ग्राम शिवपुरी में बीती रात चोर हरिओम पुत्र रामनाथ के मकान में कुंबल कर घुस गए और कमरे में रखी सेफ का ताला तोड़कर 75 हजार रुपये, सोने की कंठी, पैंडिल, मंगलसूत्र, दो अंगूठी, एक चेन, एक जोड़ी झुमकी, चार जोड़ी कडे़, चांदी की तगड़ी, चार जोड़ी पाजेब, 6 जोड़ी हथफूल आदि चोरी कर ले गए। उस समय हरिओम परिजनों के साथ आंगन में सोया हुआ था। सुबह होने पर परिजनों को चोरी की जानकारी हुई। जिससे उनके होश उड़ गए और पुलिस को सूचना दी। इस पर पुलिस ने जांच कर जल्द चोरों को गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया है। पीड़ित ने थाने पहुंचकर तहरीर दी है।
विज्ञापन


गैर मान्यता प्राप्त स्कूलों पर छापा मारा
परीक्षितगढ़। शिक्षा विभाग की टीम ने देहात क्षेत्र में चल रहे बिना मान्यता प्राप्त स्कूलों पर छापा मारकर नोटिस चस्पा किया। जिसके चलते नगर व देहात क्षेत्र में ऐसे स्कूलों के संचालकों में हड़कंप मचा हुआ है। उच्चाधिकारियों के आदेश पर खंड शिक्षा अधिकारी रामकेश धामा, सह समन्वयक सत्यपाल सिंह की टीम ने देहात क्षेत्र के ग्राम नासरपुर स्थित आशाराम पब्लिक स्कूल, ज्ञानदीप पब्लिक स्कूलों में छापा मारा। उन्होंने स्कूल संचालकों से अभिलेखों की जानकारी ली। वहीं, अभिलेख नहीं मिलने पर टीम ने नोटिस चस्पा कर कार्रवाई की। जिसके चलते बिना मान्यता प्राप्त स्कूल संचालकों में हड़कंप मचा हुआ है। खंड शिक्षा अधिकारी रामकेश धामा ने बताया कि प्रत्येक दिन शिक्षा विभाग की टीम ब्लॉक क्षेत्र के गांवों में संचालित बिना मान्यता प्राप्त स्कूलों पर छापा मारकर कार्रवाई की जाएगी। उनकी रिपोर्ट शासन को भेजी जा रही है। उन्होंने बताया कि प्ले स्कूलों में शिक्षा माफिया ने जूनियर एवं हाईस्कूल के बच्चों को पढ़ा रहे हैं। जिसके चलते बच्चों का भविष्य से खिलवाड़ किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed