फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   छात्राओं को बताया हड्डियों को मजबूती का महत्वव

छात्राओं को बताया हड्डियों को मजबूती का महत्वव

Tue, 06 Feb 2018 02:32 AM IST
Updated Tue, 06 Feb 2018 02:32 AM IST
विज्ञापन
छात्राओं को बताया हड्डियों को मजबूती का महत्वव
छात्राओं को बताया सेहतमंद रहने का तरीका
विज्ञापन

मेरठ। कनोहर लाल महिला डिग्री कॉलेज में सोमवार को स्वस्थ हड्डियों पर अतिथि व्याख्यान का आयोजन हुआ। छात्राओं को मजबूत हड्डियों का महत्व बताया गया। शुभारंभ कॉलेज प्राचार्या डॉ. किरण प्रदीप ने किया। मुख्य वक्ता डॉ. अखिलेश यादव रहे। डॉ. अखिलेश ने छात्राओं को बताया कि हड्डियां शरीर का प्रमुख भाग हैं। ये जितना मजबूत होंगी, उतने हम स्वस्थ होंगे। उन्होंने बताया कि विद्यार्थी दूध पीना नहीं चाहते, इसके कारण उनकी हड्डियां कमजोर हो रही हैं। महिलाओं में मेनोपॉज़ के बाद हड्डियां कमजोर होने लगती हैं। ऑस्टियोपोरोसिस जो कि हड्डी की एक अवस्था है, उसमें हड्डियां उम्र के साथ मुलायम होकर चटकने लगती हैं। इस समस्या से लड़ने कि लिए प्रतिदिन व्यायाम करें। आहार में मेवा, दूध, हरी सब्जियां, पत्तेदार सब्जियां व विटामिन डी लें। लहसुन-पज, डेयरी प्रोडक्ट, ब्रोकली भी जरूर लें। सीढ़ियों का प्रयोग अधिक करें। जॉगिंग, डांसिंग, वेट लिफ्टिंग का व्यायाम भी करें। व्याख्यान का संयोजन डॉ. पूनम सिंह ने एवं संचालन अंशु बंसल ने किया। राधा सैनी, लक्ष्मी व स्टाफ ने सहयोग दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed