{"_id":"5a78be114f1c1b92268b8814","slug":"191517862417-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बढ़ते अपराध को लेकर व्यापारियों की पुलिस को चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बढ़ते अपराध को लेकर व्यापारियों की पुलिस को चेतावनी
Updated Tue, 06 Feb 2018 01:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बढ़ते अपराध को लेकर व्यापारियों में गुस्सा
फोटो।
मेरठ। जिले में बढ़ती लूट, हत्या और चोरी की घटनाओं को लेकर व्यापारियों ने विरोध जताया है। पश्चिमी उप्र संयुक्त व्यापार मंडल की ओर से सोमवार को मेट्रो प्लाजा स्थित एक रेस्टोरेंट में बैठक का आयोजन किया गया। संगठन अध्यक्ष पंडित आशु शर्मा ने कहा कि खैर नगर में पिता-पुत्र को बदमाशों ने गोली मार दी। मामले में पुलिस आज तक खाली हाथ है। जबकि शहर और देहात क्षेत्र में बाजारों मे चोरी, लूट और हत्याएं हो रही हैं। व्यापारियों ने चेतावनी दी है जिले में अपराध कम नहीं हुआ तो वो एसएसपी कार्यालय पर अनिश्चितकालीन धरना देंगे। जिसके लिए 12 फरवरी को मामले में मंडलीय बैठक रखी है। इसमें सभी जिलों से सौ-सौ पदाधिकारी एकत्रित होंगे। बैठक का संचालन संगठन महासचिव सुमेर सिंह धार ने की। इस दौरान मधुर चौधरी, बुंदू खां अंसारी, धर्मेंद्र मलिक, पीयुष वशिष्ठ, नीरज कौशिक, हिमांशु वत्स, राजीव शर्मा, कांति प्रसाद, संजु त्यागी, अभिषेक सोलंकी, मनोज प्रधान, अनिल कंसल, मंसूर अली, हाजी शहजाद, फैजल बेग, डॉ. अल्मास, हाजी ओवेश, मनुज चौधरी, बॉबी रावत, हाजी शारिक, इरफान सैफी मौजूद रहे।