{"_id":"5a29a6484f1c1b4c528b81d8","slug":"191512678984-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डुप्लीकेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डुप्लीकेट
Updated Fri, 08 Dec 2017 02:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्व लक्ष्य में फिसड्डी अभियंताओं पर गिरी गाज
अमर उजाला ब्यूरो
मेरठ।
तमाम प्रयासों के बाद भी अपेक्षित राजस्व वसूली नहीं होने पर पीवीवीएनएल एमडी ने चार अधिशासी अभियंताओं समेत एक एसडीओ का तबादला कर दिया है। इन सभी को कार्यमुक्त कर मुख्यालय से अटैच कर दिया है। वसूली लक्ष्य में फिसड्डी चल रहे बाकी अधिकारियों को भी 15 दिन का समय दिया गया है।
बृहस्पतिवार को कंपनी के एमडी पवन कुमार ने विभागीय राजस्व एवं बिजली आपूर्ति की समीक्षा की। समीक्षा में विद्युत नगरीय वितरण खंड-4, विद्युत वितरण खंड गजरौला, विद्युत वितरण खंड बड़ौत, विद्युत वितरण खंड खतौली के अधिशासी अभियंताओं का कार्य संतोषजनक नहीं मिला। इनके साथ ही एसडीओ बुढ़ाना भी राजस्व वसूली में फिसड्डी मिले। राजस्व लक्ष्य हासिल नहीं करने, लाइन लॉस कम नहीं करने और कंज्यूमर टर्न-अप रेश्यो बढ़ाने व थ्रू रेट बढ़ाने में नाकाम रहने पर इन सभी को हटाकर ऊर्जा भवन से अटैच कर दिया।
इसके अलावा विद्युत वितरण खंड-2 मेरठ, विद्युत वितरण खंड जहांगीराबाद, विद्युत वितरण खंड-2 नोएडा, विद्युत नगरीय वितरण खंड-3 नोएडा, विद्युत वितरण खंड-4 नोएडा से भी खराब प्रदर्शन पर स्पष्टीकरण मांगा गया है। समीक्षा बैठक में पवन कुमार ने बड़े बकायेदारों पर अपेक्षित कार्रवाई नहीं करने पर नाराजगी जताई। उन्होंने सभी अभियंताआें को जिला मुख्यालय नहीं छोड़ने के आदेश दिए। कहा कि वे इसे चेक कर सकते हैं। अगर कोई भी अधिकारी जिला मुख्यालय से गायब मिला तो निलंबित कर दिया जाएगा। उन्होंने आगामी 16 दिसंबर को सौभाग्य योजना के लिए सभी बिजलीघरों पर मेगा कैंप लगाने व कनेक्शन देने और बिजली आपूर्ति शेड्यूल अनुसार करने के निर्देश दिए। इस मौके पर निदेशक वित्त पीके अग्रवाल, निदेशक तकनीकी राजकुमार अग्रवाल, निदेशक राजस्व अरविंद राजवेदी, निदेशक कार्मिक यतीश वत्स, मुख्य अभियंता एसबी यादव, राकेश कुशवाहा, विराग बंसल, एमके अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
खास बात
पीवीएनएल एमडी ने चार अधिशासी अभियंता व एक एसडीओ का किया तबादला