फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   बेपटरी हुई शहर की यातायात व्यवस् था

बेपटरी हुई शहर की यातायात व्यवस् था

Wed, 06 Dec 2017 02:34 AM IST
Updated Wed, 06 Dec 2017 02:34 AM IST
विज्ञापन
बेपटरी हुई शहर की यातायात व्यवस्
था
मेरठ। शहर की यातायात व्यवस्था बनाए रखना पुलिस के लिए चुनौती बनी है। लेकिन मंगलवार को ट्रैफिक व्यवस्था पूरी तरह चौपट हो गई। दोपहर से लेकर शाम तक शहर में भीषण जाम लगा रहा।
विज्ञापन

दोपहर को लालकुर्ती पैठ बाजार से लेकर जीरो माइल चौराहे तक जाम लगा रहा है। बेगमपुल चौराहे पर भी वाहन आड़े तिरछे फंसे रहे। दिल्ली रोड पर भैसाली बस अड्डा, रेलवे रोड चौराहा, मेट्रो प्लाजा पर भी जाम लगा रहा। बागपत रोड पर भी वाहन जाम में फंसे रहे। हापुड़ अड्डा चौराहे से लेकर भूमिया पुल तक घंटो तक जाम लगा रहा। सड़क पर अवैध तरीके से आटो व ई-रिक्शा खड़े होने से जाम की समस्या बन रही है। शाम से ही कचहरी पुल पर जाम लग गया। ट्रैफिक पुलिस चौराहे से नदारद थी। जाम भी इतना भीषण था कि कचहरी पुल चौराहे को पार करने में आधा घंटे तक का समय लग गया। वाहन चालक जाम से जूझते रहे और दूर तक भी पुलिस नहीं थी।
विज्ञापन

देर शाम फिर से दिल्ली रोड पर जाम लगा रहा। रिठानी में भी वाहन रेंगते रहे। परतापुर तिराहा भी जाम की चपेट में रहा। रात में बिजली बंबा बाईपास पर जुर्रानपुर फाटक के पास वाहनों की लंबी लाइनें लग गईं। एनएच-58 पर मोहिउद्दीनपुर में भी गन्ने से भरे वाहन, ट्रकों की लंबी कतारें लगीं तो भीषण जाम लग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अवैध ऑटो पर कार्रवाई बंद
शहर में अवैध ऑटो व ई-रिक्शा भी मुसीबत बने हैं। ऐसे में अवैध वाहनों पर ट्रैफिक पुलिस का अभियान भी बंद हो गया है। अवैध वाहनों से ही शहर में जाम की समस्या बन रही है।
गन्ने के भारी वाहन, मुसीबत:
शहर की सड़कों पर दिन और रात में गन्ने के भारी वाहन भी मुसीबत बने हुए है। कमिश्नरी आवास चौराहा, बाउंड्री रोड, लालकुर्ती, जीरो माइल, रुड़की रोड, विवि रोड, गढ़ रोड़ पर गन्ने से भरे भारी वाहन निकलते हैं। जिनसे कभी भी कोई भी हादसा हो सकता है।

एसपी बाहर, ट्रैफिक पुलिस गायब
एसपी ट्रैफिक संजीव बाजपेई की ड्यूटी नौ दिसंबर तक मुजफ्फरनगर में चल रही भर्ती में लगाई गई है। ऐसे में ट्रैफिक पुलिस भी चौराहों से गायब होने लगी है। सोमवार को जहां गोला कुआं और भूमिया पुल पर जाम के समय के समय कोई भी ट्रैफिक पुलिसकर्मी नहीं था। वहीं मंगलवार को कचहरी पुल पर शाम चार बजे कोई ट्रैफिक पुलिसकर्मी नहीं था, जिससे जाम लगा रहा।
- दोपहर से लेकर शाम तक जाम से जूझता रहा शहर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed