फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   कोई है जो इस जाम से निजात दिला दे...

कोई है जो इस जाम से निजात दिला दे...

Sun, 12 Nov 2017 02:10 AM IST
Updated Sun, 12 Nov 2017 02:10 AM IST
विज्ञापन
कोई है जो इस जाम से  निजात दिला दे...
शहर से रात तक शहर में लगा जाम
विज्ञापन

मेरठ। जिले में जब भी पुलिस के उच्च अधिकारियों की तैनाती होती है, तो वह यहां की यातायात व्यवस्था सुधारने की बात करते हैं। लेकिन समय के आगे बढ़ते ही पुलिस अफसरों के दावे और निर्देश हवा में उड़ने लगते हैं। पुलिस अफसरों के लिए शहर की यातायात व्यवस्था एक बड़ी चुनौती है। शहर में कोई दिन ऐसा नहीं जाता जब जाम न लगता हो।
शनिवार को भी शहर में कई स्थानों पर जाम लगा। शाम होते ही जाम ने शहर की रफ्तार को थाम दिया। मुख्य चौराहों से लेकर हाईवे तक जाम की चपेट में रहा। दोपहर के समय लालकुर्ती पैठ बाजार से जीरो माइल, बेगपमुल चौराहा, दिल्ली रोड पर भैसाली बस अड्डा, जली कोठी चौराहा, रेलवे रोड चौराहा, मेट्रो प्लाजा, बागपत रोड, दिल्ली रोड पर मंडी गेट पर जाम लगा रहा। हापुड़ अड्डा चौराहे से लेकर भूमिया पुल तक भी जाम की स्थिति बनी रही। जेल रोड पर अपर पुलिस महानिदेशक मेरठ जोन का आवास और कार्यालय है, उसके बाद भी जेलचुंगी चौराहे पर लगातार जाम की समस्या बनी हुई है। बुढ़ाना गेट, खैरनगर और घंटाघर पर भी जाम की समस्या बनी रही।
विज्ञापन

शाम के समय फिर से शहर में भीषण जाम लग गया। दिल्ली रोड भैसाली बस अड्डे से लेकर जली कोठी और रेलवे रोड चौराहे तक वाहन जाम में फंस गये। रिठानी, परतापुर तिराहा और दिल्ली- देहरादून हाईवे पर भीषण जाम लग गया। रात में मोहिउद्दीनपुूर के पास भी दो किमी लंबा जाम लग गया। हाईवे पर कंकरखेड़ा बाईपास और मोदीपुरम में भी जाम की चपेट में रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

चढ़त के कारण लगा जाम
रात में दिल्ली रोड, रुड़की रोड, मवाना रोड और गढ़ रोड पर विवाह मंडपों के बाहर बीच सड़क पर बारात की चढ़त होने से भी जाम लगा रहा। मंडलायुक्त डॉ. प्रभात कुमार ने पुलिस को निर्देश दिए थे कि बीच सड़क पर बरात की चढ़त होने और अवैध तरीके से सड़क पर वाहन खड़े करने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। लेकिन ट्रैफिक पुलिस और संबंधित थाना पुलिस ने मंडलायुक्त के आदेश को हवा में उड़ा दिया। रात में बीच सड़क पर आतिशबाजी हुई और बारात चढ़ी, लेकिन कहीं भी पुलिस नहीं पहुंची।


खूब हुई आतिशबाजी
मोदीपुरम। रुड़की रोड पर सड़क पर बारात की चढ़त होने के कारण हाईवे पर दो किमी. लंबा जाम लग गया। मोदीपुरम चेकपोस्ट से लेकर सोफीपुर मार्ग तक दोनों ओर जाम लगा रहा। लेकिन पुलिस कहीं नजर नहीं आई और लोग परेशान होते रहे। मंडपों के बाहर वाहन खड़े होने से स्थिति और ज्यादा खराब हो गई। वहीं सड़कों पर जमकर आतिशबाजी हुई। जबकि बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए कमिश्नर ने आतिशबाजी न होने के आदेश दिए थे।

खास बात
शहर से लेकर बाईपास और हाईवे पर लगा भीषण जाम
रात होते ही बीच सड़क पर चढ़ी बारात और पुलिस रही नदारद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed