{"_id":"5a04c10c4f1c1bd8538bc0f3","slug":"191510261004-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिनेश को मिलेगा कुलाधिपति पदक, राष्ट्रपति पदक आज होगा तय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिनेश को मिलेगा कुलाधिपति पदक, राष्ट्रपति पदक आज होगा तय
Updated Fri, 10 Nov 2017 02:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिनेश को मिलेगा कुलाधिपति पदक
मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय का 2017 का कुलाधिपति पदक एमएससी एग्रीकल्चर (जेनेटिक्स एंड प्लांट ब्रीडिंग) के छात्र दिनेश कुमार सैनी को मिलेगा। राष्ट्रपति शंकर दयाल शर्मा स्वर्ण पदक किसको मिलेगा यह शुक्रवार को तय हो जाएगा।
सीसीएसयू का दीक्षांत समारोह 17 नवंबर को होना है। कुलाधिपति राम नाईक छात्र-छात्राओं को मेडल देंगे। बृहस्पतिवार को विवि ने कुलाधिपति पदक और चौधरी चरण सिंह स्मृति पुरस्कार फाइनल किए। कुलाधिपति पदक पर कब्जा जमाने वाले दिनेश कुमार सैनी ने 2400 में से 2090 अंक प्राप्त किए हैं। वहीं चौधरी चरण सिंह स्मृति प्रतिभा पुरस्कार 2017 बीएससी एग्रीकल्चर के छात्र अभिनीत नंदी और बीएससी एग्रीकल्चर के छात्र राम निवास को मिलेगा। अभिनीत को 4275 अंक में से 3340 अंक मिले हैं। राम निवास को 4275 में 3271 अंक मिले हैं। पूर्व राष्ट्रपति डॉ. शंकर दयाल शर्मा के नाम पर दिए जाने वाला गोल्ड मेडल शुक्रवार को डींस की बैठक में फाइनल हो जाएगा। यह मेडल कैंपस में एमफिल टॉपर को दिया जाता है। इस बार आर्ट्स फैकल्टी के टॉपर को यह मेडल दिया जाना है। इसके अलावा विवि ने सात प्रायोजित गोल्ड मेडल और 16 वाइस चांसलर गोल्ड मेडल और 17 विशिष्ट योग्यता प्रमाण पत्र की संशोधित लिस्ट जारी की है। इससे पहले विवि 28 प्रायोजित गोल्ड मेडल और 94 वाइस चांसलर गोल्ड मेडल की सूची जारी कर चुका है।
इनको मिलेगा प्रायोजित गोल्ड मेडल
एमए संस्कृत रेग्युलर की टॉपर शिवानी चौधरी को श्रीयुत श्री निवास स्मृति स्वर्ण पदक, एमए संस्कृत प्राइवेट में दीपा शर्मा को श्री रतिराम शास्त्री साहित्य भंडार स्मृति स्वर्ण पदक, सर छोटूराम इंस्टीट्यूट के छात्र अनिल कुमार पटेल को पंडित मधुसूदन काक स्मृति स्वर्ण पदक, एमबीबीएस की टॉपर पायल सिंह को डॉ. जेपी एल्हेंस स्वर्ण पदक मिलेगा। विवि कैंपस में एमए इतिहास के टॉपर मोहम्मद कासिफ को स्व. चौधरी शिवदयाल सिंह स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्ण पदक, एमफिल सांख्यिकी की टॉपर रजनी गोयल को डॉ. प्रेम कंसल स्वर्ण पदक, एमए अर्थशास्त्र की टॉपर अर्शी को डॉ. त्रिप्ता बी त्रिखा स्वर्ण पदक मिलेगा।
विज्ञापन
सीसीएसयू टॉपर्स की कॉपी करेगी ऑनलाइन
सीसीएसयू अपने टॉपर्स की कॉपी ऑनलाइन करेगी। उत्तर पुस्तिका देखने की व्यवस्था विश्वविद्यालय अपनी वेबसाइट पर करेगा। 2017 के टॉपर्स से इसकी शुरुआत होने जा रही है। 17 नवंबर को दीक्षांत समारोह में 35 प्रायोजित स्वर्ण पदक और 110 कुलपति स्वर्ण पदक दिए जाएंगे। टॉपर्स की उत्तर पुस्तिका ऑनलाइन करने का मकसद छात्रों को उससे प्रेरणा लेने के लिए प्रेरित करना है। रजिस्ट्रार दीप चंद्र का कहना है छात्र विवि की वेबसाइट पर कॉपी को देख सकेंगे।
खास बात
अभिनीत और राम निवास को मिलेगा चौधरी चरण सिंह स्मृति प्रतिभा पुरस्कार