{"_id":"5a04c1064f1c1b7a548bbf4b","slug":"191510260998-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लालपुर गांव में कार की टक्कर से अधेड़ की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लालपुर गांव में कार की टक्कर से अधेड़ की मौत
Updated Fri, 10 Nov 2017 02:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कार की टक्कर से व्यक्ति की मौत
अमर उजाला ब्यूरो
मेरठ/खरखौदा। फतेहपुर जिले के कौशांबी क्षेत्र के जवाई पटरी गांव निवासी मूलचंद (55) पुत्र दयाराम अपने बेटे बसंतलाल के साथ टूरिस्ट बस से घूमने गए थे। बसंतलाल के मुताबिक वह कई स्थानों पर घूमने के बाद टूरिस्ट बस से ही गांव लौट रहे थे। बस रात नौ बजे हापुड़ रोड पर खरखौदा थाना क्षेत्र के लालपुर गांव स्थित एक ढाबे पर रुकी। मूलचंद सड़क पार कर लघुशंका के लिए जाने लगा। तभी हापुड़ की तरफ से आई एक कार ने मूलचंद को टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक कार लेकर फरार हो गया। वहीं पुलिस ने घायल को सीएचसी भिजवाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया।