फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   बकाया न चुकाने पर प्लाट जब्त

बकाया न चुकाने पर प्लाट जब्त

Fri, 10 Nov 2017 02:26 AM IST
Updated Fri, 10 Nov 2017 02:26 AM IST
विज्ञापन
बकाया न चुकाने पर प्लाट जब्त
बकाया न चुकाने पर अंसल समेत चार डेवलेपर के भूखंड जब्त
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
मेरठ।
बकाया अदा न करने पर एमडीए ने मैसर्स अंसल लैंड मार्क समेत चार बड़े डेवलेपर के छह भूखंड जब्त कर लिए हैं। साथ ही चेतावनी दी है कि यदि 15 दिन के भीतर बकाया राशि की उचित किश्त जमा नहीं कराई गई तो भूखंड नीलाम कर दिए जाएंगे।
मै. अंसल लैंड मार्क टाउनशिप पर एमडीए का 31 करोड़ 08 लाख 832 रुपये बकाया है। एक साथ रकम अदा न हो पाने की स्थिति में डेवलेपर को किश्तों में पैसा देने की सुविधा दी थी। एमडीए सचिव राजकुमार के मुताबिक तीन करोड़ रुपये इस सप्ताह जमा करने थे पर पूरी राशि डेवलेपर जमा नहीं कर पाया। दो करोड़ रुपये जमा किए गए। ऐसे में अंसल के इसी टाउनशिप के चार-चार हजार वर्ग मीटर के दो व्यवसायिक प्लाट जब्त कर लिए गए। इन प्लाटों की बिक्री अब नहीं हो सकेगी। इसके अलावा एम्स प्रमोटर्स प्रालि. पर 32 करोड़ 95 लाख 42 हजार 310 रुपये बकाया है। उसकी किश्त भी समय पर जमा न होने के कारण वेदव्यासपुरी में इसके पांच पांच हजार वर्ग मीटर केदो प्लॉट जब्त कर लिए गए हैं। महालक्ष्मी डेवलेपर की कैलाशी नर्सिंग होम के पास पड़े एक चार हजार वर्ग मीटर के भूखंड को बकाया अदा न करने पर जब्त किया गया है। साथ ही शताब्दीनगर में सिक्का बिल्डर की भी दस हजार वर्ग मीटर जमीन जब्त की गई है।
विज्ञापन



बकाया नहीं देने पर कई डेवलेपर के भूखंड नीलाम करने की तैयारी है। यदि अन्य भी किश्त जमा नहीं करेंगे तो एमडीए उनके भूखंडों को बेचकर पैसा लेगा। - साहब सिंह, वीसी एमडीए
विज्ञापन
विज्ञापन




आवासीय भवन पर सील लगाई
जोन डी जयदेवी नगर गढ़ रोड पर बृहस्पतिवार को एमडीए ने एक आवासीय भवन को सील कर दिया। जोनल अधिकारी एके सिंह ने बताया कि यहां संगीता रस्तोगी द्वारा अपने आवासीय भवन में व्यवसायिक गतिविधि संचालित की जा रही थी। ऐसे में उन्होंने नोडल अधिकारी नीरज कुमार आदि के साथ जाकर यह कार्रवाई की।
खास बात
यदि 15 दिन में नहीं दी बकाया की किश्त को भूखंड होंगे नीलाम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed