{"_id":"5a02189b4f1c1ba7678ba17d","slug":"191510086811-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेंगू के आठ नए मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेंगू के आठ नए मरीज
Updated Wed, 08 Nov 2017 02:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो बच्चों समेत डेंगू के आठ नए मरीज मिले
मेरठ। डेंगू के मरीज बढ़ते जा रहे हैं। मंगलवार को दो बच्चों समेत डेंगू के आठ नए मरीज मिले हैं, जिनमें सात मेरठ के हैं और एक अमरोहा का। जिले में अब तक 596 मरीजों में डेंगू की पुष्टि हो चुकी है।
मेडिकल की माइक्रोबायोलॉजी लैब से मेरठ केजिन मरीजों को डेंगू की पुष्टि हुई है, उनमें चंचल, सात वर्षीय वैश्नवी निवासी शास्त्रीनगर, मुकेश निवासी गढ़ रोड लोधीपुर, रामानंद निवासी चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी, वंशिका निवासी पुलिस लाइंस, पूनम निवासी पुलिस लाइंस और साजिया निवासी सरधना हैं। इनकेअलावा आठ वर्षीय अलीना निवासी अमरोहा है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजकुमार ने बताया कि पिछले कुछ दिन से डेंगू के मरीजों की संख्या में थोड़ी कमी आई है। रोकथाम के लिए शहर और देहात में जगह-जगह फॉगिंग और एंटी लार्वा स्प्रे कराया जा रहा है। गौरतलब है कि पिछले साल डेंगू के मेरठ में 195 मरीज थे। पिछले साल के मुकाबले इस बार संख्या करीब तीन गुना ज्यादा हो गई है।