फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   2050 तक पृथ्वी पर गैस और धूल की आंधियां चलेंगी

2050 तक पृथ्वी पर गैस और धूल की आंधियां चलेंगी

Fri, 08 Sep 2017 02:08 AM IST
Updated Fri, 08 Sep 2017 02:08 AM IST
विज्ञापन
2050 तक पृथ्वी पर गैस और धूल की आंधियां चलेंगी
मेरठ। आईएमए भवन में बृहस्पतिवार को खगोलविद् डॉ. ओमप्रकाश पांडेय ने पर्यावरण विषय पर व्याख्यान दिया। कहा कि अगर यही हालात रहे तो 2050 तक पृथ्वी पर भारी गर्मी, गैस और धूल की आंधियां चलेंगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि वैदिक काल में एक पेड़ को दस पुत्रों के बराबर संज्ञा दी गई है। हवन यज्ञ को बढ़ावा दें, जो पर्यावरण को स्वच्छ करते हैं। उन्होंने प्राचीन वैदिक काल और वर्तमान काल में पर्यावरण संरक्षण के उपायों के बारे में विस्तार से बताया। यह सम्मेलन नेशनल मेडिकोज ऑर्गेनाइजेशन (एनएमओ) और इनटेक संस्था की सहभागिता में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मंडलायुक्त डॉ. प्रभात कुमार मौजूद रहे। उन्होंने सभी से कानून का पालन करने को कहा। इस दौरान डॉ. वीरोत्तम तोमर, आरके भटनागर, एनएमओ सचिव डॉ. विश्वजीत, एलके गुप्ता, डॉ. उमंग अरोरा, डॉ. आशु मित्तल, पंकज गुप्ता, डॉ. पुरुषोत्तम, डॉ. संदीप गर्ग, डॉ. आशु मित्तल, डॉ. उमंग अरोरा, डॉ. अमित जैन, तीरंदाजी संघ के अध्यक्ष अजय गुप्ता आदि रहे। डॉ. मनीषा तोमर ने वंदेमातरम गाया।
विज्ञापन

खास बात
- आईएमए भवन में खगोलविद् डॉ. ओमप्रकाश पांडेय ने दिया व्याख्यान
- पर्यावरण संरक्षण के उपायों के बारे में बताया
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed