{"_id":"593d52e44f1c1b8b3e8b45e2","slug":"191497191140-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राहत देने के बाद फिर लेट हुई संगम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राहत देने के बाद फिर लेट हुई संगम
Updated Sun, 11 Jun 2017 07:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ। एक दिन की राहत देने के बाद संगम एक्सप्रेस फिर समय की पटरी से उतर गई। रविवार को यह ट्रेन छह घंटे की देरी से पहुंची। नौचंदी एक घंटा लेट रही।
विंटर सीजन से लेट चल रही संगम एक्सप्रेस शनिवार को रिकार्ड बनाते हुए पहली बार राइट टाइम पहुंची थी। इसके चलते ट्रेन यात्रियों के साथ ही रेल अधिकारियों ने भी राहत की सांस ली थी। लेकिन रविवार को यह ट्रेन निर्धारित आगमन समय से छह घंटे की देरी से दोपहर करीब एक बजे पहुंची। इससे यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ी। स्टेशन अधीक्षक आरपी शर्मा का कहना है कि ट्रेन की लेटलतीफी से दिल्ली रेल मंडल और इलाहाबाद रेल मंडल वाकिफ हैं। पिछले कई महीने से इसे राइट टाइम करने की मशक्कत चल रही है। जब तक इस ट्रेन का टाइम नहीं बदला जाएगा, तब तक यह ठीक होने वाली नहीं है।