{"_id":"61cb6da34e167c653339d4c8","slug":"185-kabadi-godawn-empty-in-sotiganj-meerut-news-mrt5711451113","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोतीगंज में कबाड़ियों के 185 गोदाम खाली, नये धंधे के लिये आज लोन मेला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोतीगंज में कबाड़ियों के 185 गोदाम खाली, नये धंधे के लिये आज लोन मेला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कबाड़ियों के 185 गोदाम खाली, नए धंधे के लिए आज ऋण मेला
मेरठ। चोरी और लूट के वाहन काटने वाले सोतीगंज में 500 में से सिर्फ 185 कबाड़ियों के गोदाम खाली किए गए हैं। वहीं, गाड़ियों के पुराने पार्ट्स लोहे की फैक्टरी में गलाने का काम चल रहा है। कबाड़ियों का नया धंधा शुरू कराने के लिए बुधवार को सदर थाने में ऋण मेला लगेगा। इसमें कबाड़ी अपने नए कारोबार के बारे में जानकारी देंगे और फिर ऋण के लिए आवेदन करेंगे। पुलिस ने कबाड़ियों की सूची मांगी और बैंक के अधिकारियों से बात करके उनको ऋण दिलाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
सोतीगंज में अभी कई कबाड़ी धंधा बदलने को तैयार नहीं हैं। सोतीगंज में सिर्फ 185 कबाड़ियों ने पुलिस को लिखकर दिया कि वे दूसरा धंधा करने के लिए मन बना चुके हैं। उन्होंने दुकान पर जूते-चप्पल, कपड़े, रेस्टोरेंट सहित अन्य कार्य शुरू करने के लिए बोर्ड लगाए हैं। थाना पुलिस ने फोटोग्राफी की है। बताया गया है कि दूसरा धंधा करने वाले छोटे कबाड़ी हैं, लेकिन बड़े कबाड़ी अभी पुलिस की लिस्ट में शामिल नहीं है। पुलिस का दावा है कि 18 बड़े कबाड़ियों का रिकॉर्ड जुटाया गया है। इनके खिलाफ गैंगस्टर में कार्रवाई होनी है। इनमें हाजी गल्ला, हाजी इकबाल, राहुल काला, मन्नू कबाड़ी, जिशान उर्फ पव्वा, गद्दू सहित अन्य नाम शामिल है। इनकी संपत्ति जब्त होगी और गोदाम पर बुलडोजर चलाने की बात चल रही है।
---
500 कबाड़ी चिह्नित, 300 की फाइल तैयार, कार्रवाई सिर्फ 185 पर
पुलिस ने 500 कबाड़ियों की दुकानों और गोदामों को चिह्नित किया गया है। 300 कबाड़ियों की फाइल पुलिस ने तैयार कर ली है, लेकिन इनमें सिर्फ 185 कबाड़ियों पर ही कार्रवाई हुई है। पुलिस का दावा कि 300 कबाड़ियों को 91 सीआरपीसी का नोटिस दिया गया है। जो कबाड़ी जवाब नहीं दे पाए, उन कबाड़ियों पर शिकंजा कसा जाएगा।
विज्ञापन
--
सोतीगंज का सामान आया तो कार्रवाई करेंगे
खैरनगर और जली कोठी में सोतीगंज का सामान आ रहा है। इसकी जानकारी लगने पर पुलिस ने सख्ती बरतनी शुरू कर दी। मंगलवार को खैरनगर व जली कोठी में दुकानदारों को पुलिस सख्त हिदायत दी। कहा कि अगर सोतीगंज का सामान खरीदा या दुकान पर बेचा गया तो कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने पुराने टायर बेचने वाले दुकानदारों की जांच करने को कहा। सोतीगंज का सामान सिर्फ लोहे की फैक्टरी में जाकर गलाने की परमिशन पुलिस ने दी।