फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   शोहदे से परेशान परिवार ने घर छोड़ा

शोहदे से परेशान परिवार ने घर छोड़ा

Thu, 02 May 2019 02:19 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 02 May 2019 02:19 AM IST
विज्ञापन
शोहदे से परेशान परिवार ने घर छोड़ा
शोहदे से परेशान परिवार ने घर छोड़ा
विज्ञापन


मेरठ। शोहदे की दबंगई से परेशान एक परिवार ने बुधवार को घर छोड़ दिया। पुलिस से मदद न मिलने पर पीड़ित परिवार ने अपने घर के बाहर ‘मकान बिकाऊ’ का पोस्टर लगा दिया। अब यह परिवार रिश्तेदारों के यहां शरण लेने को मजबूूर है।
यह चर्चित मामला लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र का है। पावरलूम चलाकर परिवार को पाल रहे इस व्यक्ति की बेटी हापुड़ रोड स्थित एक बालिका कॉलेज में कक्षा 9 की छात्रा है। कुछ दिन पहले से पड़ोसी युवक ने किशोरी को परेशान करना शुरू कर दिया। वह कभी छत पर खड़े होकर किशोरी को अश्लील इशारे करता तो कभी स्कूल आते-जाते, उसका पीछा करता। कई बार किशोरी ने उसका विरोध किया। लेकिन वह नहीं माना। किशोरी के परिजनों ने युवक के परिवार से भी शिकायत की। लेकिन उसकी हरकतें बढ़ती गईं। वह खुलेआम मोहल्ले में किशोरी का नाम लेकर उसे बदनाम करने लगा।
विज्ञापन

आरोप है कि बुधवार को आरोपी युवक अपने पिता और कुछ युवकों को लेकर किशोरी के घर में जा घुसा। उसने तमंचे के बल पर परिजनों से गालीगलौज शुरू कर दी। किशोरी के परिजनों ने उसे रोकने का प्रयास किया तो वह मारपीट पर उतर आया और किशोरी के कमरे में जा घुसा। उसने किशोरी से छेड़छाड़ की और उसके कपड़े फाड़ दिए। बात न मानने पर शोहदे ने किशोरी को तेजाब से चेहरा बिगाड़ने तक की धमकी दे दी। वह किशोरी के अपहरण का प्रयास करने लगे तो परिवार के लोगों ने शोर मचा दिया। शोर सुनकर लोगों की भीड़ जुट गई। आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाने में गिड़गिड़ाया, पुलिस को तरस नहीं आया
किशोरी का पीड़ित परिवार थाने पहुंचा और तहरीर दी। लेकिन पुलिस ने कार्रवाई करने के बजाय पिलोखड़ी चौकी की तरफ उन्हें टरका दिया। चौकी पहुंचे तो पुलिस का व्यवहार बेहद चौंकाने वाला था। तहरीर लेकर पुलिस ने परिवार को चलता कर दिया। परिवार पुलिस के सामने गिड़गिड़ाता रहा। लेकिन पुलिस को तरस नहीं आया। इसके बाद परिवार वहां से घर लौटा और सामान समेटकर घर के बाहर मकान बिकाऊ का पोस्टर लगाकर वहां से कहीं चला गया।
पंचायत का फरमान भी नहीं माना
बताते हैं कि आरोपी शोहदे की हरकतों से परेशान आकर पीड़ित परिवार ने मंगलवार को इलाके के गण्यमान्य लोगों की पंचायत बुलाई थी। किशोरी के पिता ने कहा था कि अगर आज उसकी सुनवाई नहीं होती है तो वह घर छोड़ने को मजबूर हो जाएगा। लेकिन आरोपी पक्ष ने पंचायत के फरमान को भी नहीं माना। यही नहीं बुधवार को किशोरी के घर में घुसकर पूरी तरह से दबंगई दिखाई।
देर रात आरोपी के पिता हिरासत में
छेड़छाड़ से तंग होकर परिवार ने घर छोड़ दिया। यह सूचना पूरे क्षेत्र में फैल गई। कुछ लोगों ने पिलोखड़ी चौकी पहुंचकर पीड़ित पक्ष के लिए मदद की गुहार लगाई। शायद इसी का नतीजा था कि देर रात पुलिस ने आरोपी युवक के पिता को हिरासत में ले लिया। इसके कुछ देर बाद ही आरोपी की पत्नी थाने पहुंची और हंगामा कर दिया। महिला ने किशोरी के परिवारजनों पर कपड़े फाड़ने तक का आरोप लगाया। काफी देर थाने में हंगामा होता रहा। इसके बाद पुलिस ने महिला को वहां से भेज दिया।

मामले की जांच कर रहे हैं
पिलोखड़ी चौकी क्षेत्र का मामला संज्ञान में आया है। आरोपी के पिता को हिरासत में लिया है। जबकि आरोपी फरार है। मामले में जांच के बाद कार्रवाई होगी। शोहदों की करतूत के कारण किसी परिवार को अपना घर नहीं छोड़ना पड़ेगा। -नजीर अली खां, इंस्पेक्टर लिसाड़ी गेट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed