{"_id":"5cb63dd4bdec221435567f28","slug":"181555447252-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर में मच्छरों की भरमार, रहें सावधान! डेंगू कर सकता है बीमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर में मच्छरों की भरमार, रहें सावधान! डेंगू कर सकता है बीमार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर में मच्छरों की भरमार, रहें सावधान! डेंगू कर सकता है बीमार
- मिलने लगे हैं डेंगू के संदिग्ध मरीज
- मेडिकल में दो माह में हुई 463 सैंपलों की जांच
अमर उजाला ब्यूरो
मेरठ। गर्मी के साथ ही मच्छरों की भरमार हो गई है। ऐसे में सावधान रहने की जरूरत है। दरअसल, डेंगू के संदिग्ध मरीज मिलने लगे हैं। मेडिकल कॉलेज में पिछले दो माह में डेंगू के संदिग्ध मरीजों के 463 सैंपलों की जांच हुई है। गनीमत रही कि इनमें किसी को पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन स्वास्थ्य विभाग इसे लेकर अलर्ट हो रहा है।
पिछले दो सालों से डेंगू ने कोहराम मचा रहा है। जहां 2017 में डेंगू के साढ़े छह सौ से ज्यादा मरीज मिले थे। वहीं 2018 में दो सौ से ज्यादा मरीज मिले। यह तो वह थे जिनकी पुष्टि मेडिकल कॉलेज की माइक्रोबायोलॉजी लैब में हुई थी, जबकि हकीकत में इनकी तादाद कहीं ज्यादा थी, क्योंकि बहुत मरीज ऐसे रहते हैं, जो प्राइवेट में इलाज कराते हैं और उसकी सूचना स्वास्थ्य विभाग को भी नहीं मिल पाती है। इतना ही नहीं, साल 2016 में चिकनुगिया ने कोहराम मचाया था। चिकनगुनिया के 1105 मरीज मिले थे, जबकि डेंगू के 183 मरीज मिले थे। सीएमओ डॉ. राजकुमार ने बताया कि नियमित सफाई न होने से डेंगू के लार्वा पनपते हैं, जो बाद में लोगों को डेंगू का मरीज बना देते हैं। लिहाजा सावधान रहने की जरूरत है और सफाई रखना जरूरी है। स्वास्थ्य विभाग जल्द ही जागरूकता अभियान चलाएगा।
स्वास्थ्य विभाग भी तैयार, हर रविवार होगा मच्छर पर वार
स्वास्थ्य विभाग ने भी डेंगू से बचाव के लिए तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए ‘हर रविवार मच्छर पर वार’ कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग और जिला मलेरिया विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों की चुनाव में ड्यूटी लगी हुई थी। इसकी वजह से अभी तक अभियान नहीं चल सका है। जल्द ही डेंगू से बचाव के लिए लगातार जागरूकता अभियान और लार्वा चेकिंग अभियान चलाए जाएंगे।
विज्ञापन
ऐसे फैलता है डेंगू
- डेंगू मादा एडीज इजिप्टी मच्छर के काटने से फैलता है
- यह मच्छर ठहरे हुए पानी में पनपते हैं
- डेंगू कम रोग प्रतिरोधक क्षमता वाले व्यक्तियों को आसानी से हो जाता है।
डेंगू की पहचान और लक्षण
- लक्षण तीन से 14 दिन बाद दिखते हैं
- तेज ठंड लगकर बुखार आता है
- सिर और आंखों में दर्द होता है
- शरीर और जोड़ों में दर्द होता है
- भूख कम लगती है
- जी मचलाना, उल्टी और दस्त आने लगते हैं
बचाव के उपाय
- घर के अंदर और आसपड़ोस में पानी जमा न होने दें
- किचन और वाशरूम को सूखा रखें
- कूलर का पानी सुबह-शाम बदलते रहें
- खिड़कियों और दरवाजों में जाली लगवाएं
- शरीर को पूरी तरह से ढकने वाले कपड़े पहनें