फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   गोशाला में भूख-प्यास से छह गायों की मौत

गोशाला में भूख-प्यास से छह गायों की मौत

Wed, 17 Apr 2019 02:07 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 17 Apr 2019 02:07 AM IST
विज्ञापन
गोशाला में भूख-प्यास से छह गायों की मौत
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सरूरपुर। रोहटा ब्लॉक क्षेत्र के गांव उकसिया गांव स्थित गोशाला में भूख, प्यास और तेज धूप के कारण छह गायों की मौत हो गई। लापरवाही का आलम ये है कि अभी तक पशु चिकित्सक जांच करने गोशाला नहीं पहुंचे, जबकि कई गोवंश अभी भी बीमार हैं। इससे ग्रामीणों में रोष है। पिछले दो माह से यहां 35 पशुओं की मौत हो चुकी है।
रोहटा ब्लॉक के गांव उकसिया के जंगल में प्रशासन ने साढ़े तीन माह पहले गोशाला का निर्माण कराया था। करीब 18 बीघा इस जमीन की तारबंदी कर 200 गोवंश छोड़ दिए थे, लेकिन आज तक गोवंशों के लिए धूप से बचने के लिए उचित चारे, पानी और छाया की व्यवस्था नहीं की गई। इस कारण दो माह में ही 35 से ज्यादा गोवशं मर चुके हैं। इसके बाद भी प्रशासन इनकी सुध लेने के लिए तैयार नहीं है। सोमवार को भूख, प्यास और तेज धूप के कारण छह गायों की मौत हो गई। ग्रामीणों ने बताया कि गायों की मौत के बाद भी उन्हें उठाने की उचित व्यवस्था नहीं है। शिकायत के बाद भी अधिकारी नहीं सुन रहे हैं। अभी भी गोशाला में कई गोवंश बीमार हैं।
विज्ञापन

एक खोर और सैकड़ों गोवंश
गोशाला में गायों के चारा खाने के लिए एक खोर ही बनाई गई है। ऐसे में एक खोर में सैकड़ों पशु कैसे चारा खा पाएंगे। वहीं बिजली कनेक्शन न होने के कारण पानी की भी उचित व्यवस्था गोवंश के लिए नहीं हो रही है। इस कारण ज्यादा पशु प्यासे ही रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

तारबंदी फांद रहे गोवंश
भूख से तड़प रहे गोवंश चारे के लिए तारबंदी फांदकर पड़ोस के खेतों में घुसकर फसल को नुकसान पहुंचा रहे हैं। इससे कारण खेत मालिक भी नाराज हैं। गोशाला में तैनात चौकीदारों का कहना है कि गोवंशों के लिए बाहर से धान के पूलों का सूखा भूसा मंगाया जाता है, लेकिन भुगतान समय से नहीं होने पर वह आपूर्ति करने वाले सप्लाई बंद कर देते हैं। ऐसे में गोवंश भूखे ही रहने को मजबूर हैं।
ढाई माह से नहीं पहुंचा चिकित्सक
गोशाला में पशु कई माह से बीमार है। आए दिन इनकी मौत हो रही है, लेकिन अभी तक कोई भी सरकार चिकित्सक इनके उपचार के लिए नहीं पहुंच रहे हैं। शिकायत के बाद भी कोई सुनने के लिए तैयार नहीं है। ग्रामीणों का कहना है यदि प्रशासन इन गोवंशों के लिए चारा, पानी और छाया की व्यवस्था नहीं कर सकता तो इन्हें खुला छोड़ दें।

------------------
जांच कराई जाएगी
मुझे गोशाला में छह गायों की मौत की जानकारी नहीं है। गोशाला में पर्याप्त सुविधाओं को लिए उच्च अधिकारियों को अवगत करा दिया है। फिलहाल गोशाला के लिए चारे का बजट मिल रहा है, बाकी सुविधाओं के लिए ग्रामीण सहयोग कर रहे हैं। यदि कोई असुविधा हो रही है तो मौके पर जाकर जांच कराई जाएगी। -सचिन चौधरी, प्रभारी बीडीओ विकास खंड रोहटा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed