फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   बैंक में गबन के चलते स्टाफ निलंबित

बैंक में गबन के चलते स्टाफ निलंबित

Sat, 06 Apr 2019 02:53 AM IST
Gaurav sharma Gaurav sharma
Updated Sat, 06 Apr 2019 02:53 AM IST
विज्ञापन
बैंक में गबन के चलते स्टाफ निलंबित
जिला सहकारी बैंक शाखा बहसूमा के ग्राहक के खाते से 1.18600 रुपये निकाले जाने का मामला
विज्ञापन

मुख्यालय के आदेश पर की गई कार्रवाई, नया स्टाफ तैनात किया
बहसूमा। जिला सहकारी बैंक शाखा बहसूमा में अनियमितता में संलिप्तता व गबन के मामले में शुक्रवार दोपहर मुख्य कार्यपालक अधिकारी की संस्तुति पर सचिव ने बैंक प्रबंधक, कैशियर एवं क्लर्क को निलंबित कर दिया। वहीं, अधिकारियों ने नया स्टाफ तैनात कर दिया। इससे बैंक कर्मचारियों में हड़कंप मच गया।

जिला सहकारी बैंक मेरठ के सचिव अनूप कुमार ने बताया कि बहसूमा शाखा में गत वर्ष कस्बा निवासी रेखा पत्नी नरेंद्र के बचत खाता संख्या 11592 से 1,18600 (एक लाख अठारह हजार छह सौ रुपये) निकाले गए। बैंक शाखा प्रबंधक संतोष कुमार ने बताया कि उक्त रकम छह बार में निकाली गई है। वहीं, खातेदार ने धोखाधड़ी कर रकम निकाले जाने की बीती 22 फरवरी को जिला सहकारी बैंक मुख्यालय में शिकायत की थी। इसकी जांच में जिला सहकारी बैंक बहसूमा के शाखा प्रबंधक संतोष कुमार, कैशियर पवन कुमार, क्लर्क मान सिंह मौर्य को अनियमितता में संलिप्त पाया गया। इसके चलते मुख्य कार्यपालक अधिकारी की संस्तुति पर शुक्रवार दोपहर को प्रबंधक समेत तीन कर्मचारियों को निलंबित कर दिया। वहीं, सहकारी पर्यवेक्षक शाखा को मेरठ जिला मुख्यालय से संबद्ध कर दिया है। इस कार्रवाई से बैंक कर्मियों में हड़कंप है। उधर, ग्राहकों में भी अफरा-तफरी का माहौल रहा। वहीं, मुख्यालय के आदेश पर नए स्टाफ ने कार्यभार संभाला लिया है। हाल ही में शिव प्रसाद को बतौर बैंक प्रबंधक तैनात किया है। उन्होंने ने बताया कि उक्त कार्रवाई मुख्यालय स्तर से हुई है। बैंक की व्यवस्था शीघ्र सुचारू कर दी जाएगी। ग्राहकों को किसी तरह की भी परेशानी नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed