फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   सीबीएसई : अंग्रेजी में अब नॉवेल नहीं पढ़ेंगे छात्र

सीबीएसई : अंग्रेजी में अब नॉवेल नहीं पढ़ेंगे छात्र

Fri, 05 Apr 2019 02:26 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 05 Apr 2019 02:26 AM IST
विज्ञापन
सीबीएसई : अंग्रेजी में अब नॉवेल नहीं पढ़ेंगे छात्र
सीबीएसई : अंग्रेजी में अब नॉवेल नहीं पढ़ेंगे छात्र
विज्ञापन

- बोर्ड ने 10वी और 12वीं में अंग्रेजी से हटाया नॉवेल पोर्शन
- पेपर कोड सहित पैटर्न में किया बड़ा बदलाव
- अंग्रेजी में होगा 20 अंकों का प्रैक्टिकल

शालू अग्रवाल
मेरठ। सीबीएसई ने अंग्रेजी विषय से नॉवेल सेक्शन को आउट कर दिया है। अब 9वीं से लेकर 12वीं तक किसी भी कक्षा में छात्र नॉवेल नहीं पढ़ेंगे। बोर्ड ने अंग्रेेजी को और रुचिकर बनाते हुए सिलेबस में कुछ बदलाव किए हैं। ये बदलाव 10वीं और 12वीं कक्षा के अंग्रेजी के पेपर में हुए हैं। जो इस सत्र 2019-20 से लागू होंगे। शिक्षकों के अनुसार इन बदलावों के पीछे बड़ा कारण छात्रों को अंग्रेजी में अच्छे अंक दिलाना नहीं बल्कि बोलने और व्यवहार में अंग्रेजी को लाना है। बोर्ड ने सिलेबस में ऐसा बदलाव किया है ताकि अंग्रेजी बोलने में अटकने वाले छात्र फर्राटेदार अंग्रेजी बोलें। बोर्ड का उद्देश्य छात्रों के मन से अंग्रेजी बोलने का डर भगाना है। 12वीं के अंग्रेजी के पेपर में काफी बदलाव हुआ है। कोड इंग्लिश कोर 301 यथावत रहेगा।12वीं में अब 10वीं की तरह 20 अंक एसेसमेंट ऑफ स्पीकिंग एंड लिसनिंग (एएसएल) के होंगे। 80 अंक थ्योरी के रहेंगे।

दसवीं की अंग्रेजी में यह हुए बदलाव
10वीं बोर्ड का अंग्रेजी का पेपर कोड अब 101 नहीं 184 होगा। इंग्लिश कम्युनिकेटिव की जगह इसे इंग्लिश लैंग्वेज एंड लिटरेचर कहा जाएगा। पहले किताब इंग्लिश लिटरेचर रीडर, नॉवेल द स्टोरी ऑफ माई लाइफ, द डायरी ऑफ ए यंग गर्ल और मेन कोर्स बुक थी। इसके स्थान पर इंग्लिश लिटरेचर रीडर की जगह प्रोज में फर्स्ट फ्लाइट नाम से किताब है, दूसरी किताब फुटप्रिंट्स विदाउट फीड लगेगी। नॉवेल का पोर्शन हटा दिया है। दसवीं में पेपर पैटर्न नहंी बदला है। केवल सिलेबस में बदलाव है। प्रश्नपत्र में 03 सेक्शन होंगे। पहला रीडिंग सेक्शन, दूसरा राइटिंग और ग्रामर, तीसरा लिटरेचर सेक्शन। रीडिंग सेक्शन में 20 अंक, राइटिंग और ग्रामर में 30 व अंतिम लिटरेचर सेक्शन में 30 अंकों का वेटेज मिलेगा। 80 अंकों का प्रश्नपत्र आएगा। 20 अंक एसेसमेंट ऑफ स्पीकिंग एंड लिसनिंग (एएसएल) के होंगे।
विज्ञापन


12वीं के पेपर में हर सेक्शन में बदलाव
12वीं अंग्रेेजी के बोर्ड के पेपर के हर सेक्शन में बदलाव रहेगा। रीडिंग सेक्शन में पहले 30 अंकों का वेटेज था इसे घटाकर 20 कर दिया है। पैसेज इस बार से 20 के बजाय 12 अंकों का आएगा। इसमें 5 मल्टीपल च्वाइस और 7 आब्जेक्टिव टाइप प्रश्न होंगे। आब्जेक्टिव में ही वोकेबलरी बेस्ड प्रश्न पूछे जा सकते हैं। दूसरे अनसीन पैसेज में जो 10 अंकों का आता था वो अब 08 अंकों का कर दिया है। इस तरह रीडिंग सेक्शन 20 अंकों का हो गया। राइटिंग सेक्शन में बदलाव नहीं है यह सेक्शन यथावत 30 अंकों का रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


लिटरेचर सेक्शन में यह रहेगा बदलाव
लिटरेचर सेक्शन में पहले एक्सट्रेट आधारित प्रश्न आते थे। इसमें पोएट्री से चार प्रश्न चार अंकों से आते थे। अब इस सेक्शन में प्रोज के प्रश्न भी पूछे जाएंगे। 04 अंकों के प्रोज और 04 अंकों के पोएट्री से प्रश्न आएंगे। यह सेक्शन अब 04 अंकों के स्थान पर 08 अंकों का रहेगा। पहले आंसर द फॉलोइंग क्वेश्चन में अब तक 4 प्रश्न 3 अंकों के आते थे। लेकिन अब 5 प्रश्न 2 अंकों के आएंगे इस प्रश्न में पहले 3 अंकों का वेटेज था अब 02 अंकों का वेटेज कर दिया है। कुल 10 अंक का वेटेज रहेगा जो पहले 12 अंकों का था। वहीं फ्लैमिंगो का 06 अंकों का एक लॉन्ग प्रश्न यथावत रहेगा। विस्तर का 06 अंकों का एक लॉन्ग प्रश्न भी नहीं बदला है। लेकिन नॉवेल से आने वाले 6-6 अंकों के दो लांग प्रश्न हटा दिए हैं।


सकारात्मक बदलाव है
10वीं और 12वीं का नॉवेल इस बार हटाया है, पिछले वर्ष 9वीं, 11वीं का हटाया था। 12वीं में 20 अंक एएसएल के इस वर्ष से रहेंगे, लेकिन एएसएल की गाइडलाइन अभी नहीं मिली है। इन बदलावों से छात्रों में किताब पढ़ने की आदत घटेगी यह एक बड़ा नुकसान है। लेकिन अंग्रेजी बोलने में सुधार व ग्रूमिंग के लिए ये सकारात्मक बदलाव हैं। - धर्मेंद्र सिंह, मेरठ सिटी पब्लिक स्कूल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed